आस्था

सावन का पहला सोमवार आज, महिलाएं भूलकर भी ना करें ये 3 काम, भंग हो जाएगा व्रत

Sawan 2024 Somwar Donts: सावन का पवित्र महीना आज यानी 22 जुलाई से शुरू हो चुका है. आज सावन का पहला सोमवार है. कहते हैं कि सावन का महीना भोलेनाथ को बेहद प्रिय है. मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव की पूजा से हर मनोकामना पूरी होती है. सावन सोमवार का व्रत सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्याओं के लिए अत्यंत खास है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना से व्रत रखकर शिवजी की पूजा करती हैं. इसके अलावा इस दिन कुंवारी कन्याएं मनचाहे जीवनसाथी की कामना से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करती हैं. लेकिन, कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें सावन मास के पहले सोमवार को सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं को नहीं करना चाहिए.

सावन सोमवार का महत्व

सावन का पहला सोमवार आज है. सावन मास का सोमवार महाशिवरात्रि के समान माना गया है. ऐसे में अगर इस दिन भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की जाए तो जीवन की तमाम परेशानियों अपने आप खत्म हो जाएंगी. साथ ही साथ जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी. कहते हैं कि सावन के महीने में ही माता पर्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था. इसलिए यह महीना महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए खास माना जाता है. लेकिन, सावन सोमवार व्रत में की गई कुछ गलतियों से व्रत भंग हो जाएगा और पूजा का कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा.

महिलाएं ना करें ये 3 काम

सावन सोमवार के दिन सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं को भूलकर भी अपने बाल नहीं धोना चाहिए. इसके अलावा व्रत के दौरान भूल से भी काले और नीले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए. इतना ही नहीं, अगर महिलाओं को पीरियड (मासिक धर्म) है तो ऐसे में इस अवस्था में शिवलिंग की पूजा कतई ना करें और ना ही शिवलिंग का स्पर्श करें. ऐसा करने से व्रत भंग हो जाएगा और पूजा का शुभ फल प्राप्त नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: सावन के पहले सोमवार पर भूल से भी ना करें ऐसी 5 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भोलेनाथ!

Dipesh Thakur

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

1 hour ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

2 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

2 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

3 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

3 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

3 hours ago