मनोरंजन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर आउट, सलमान ने मचाया गदर, वायरल हो रहा यह सीन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. भाई जान यानि की सलमान खान की आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसे देखकर हर कोई सलमान के नए अंदाज की चर्चा कर रहा है. फिल्म के ट्रेलर में जहां सलमान पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते हुे दिख रहे हैं, वहीं एक्शन का भी जोरदार तड़का नजर आ रहा है. उनके फैंस उन्हें इस अंदाज में देखकर फूले नहीं समा रहे हैं.

कंप्लीट मसाला पैकेज है फिल्म

‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर से लग रहा है कि फिल्म में रोमांस, ड्रामा और एक्शन का भरपूर डोज है. साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पूजा हेगड़े टॉप की हीरोइनों में शुमार हैं. बॉलीवुड में भी वे कई फिल्मों में नजर आ चुकी है. वहीं सलमान के साथ भी उनकी जोड़ी काफी जम रही है. अभी तक केवल फिल्म के गाने ही देखने और सुनने को मिल रहे थे, लेकिन ट्रेलर के बाद तो सबकी जुबान पर सिर्फ भाई जान का ही नाम है.

लोग सलमान को बुलाते हैं भाई जान

फिल्म के ट्रेलर में सलमान को सब भाईजान के नाम से जानते हैं. ट्रेलर को देखकर लगता है कि पूजा हेगड़े को भाईजान से प्यार हो जाता है. जिसके बाद वह सलमान को अपने भाई वेंकटेश से मिलवाने लेकर जाती हैं. इसके बाद ट्रेलर में विलेन भी दिखाई देता है जो पूजा और उसके परिवार पर हमला करता है. भाईजान हर बार वेंकटेश और विलेन के बीच आकर खड़े दिखते हैं. अपनी प्रेमिका को बचाने के क्रम में वे कई बार दुश्मनों का मार मार कर भर्ता बना देते हैं.

ट्रेलर का यह सीन हुआ वायरल

सलमान का एक मुक्के में बिल्डिंग गिरा देने वाला सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनके इस एक्शन पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. इसके अलावा इसे अब तक कई बार शेयर भी किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस हाले बेरी ने बालकनी में न्यू़ड होकर वाइन पीते हुए शेयर की फोटो, लिखा- “मैं वही करती हूं जो मैं करना चाहती हूं”

सलमान के साथ फिल्म में ये सितारे

‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है. पूजा हेगड़े जहां फिल्म की हिरोइन हैं वहीं फिल्म में जगपति बाबू, अभिमन्यु सिंह, भूमिका चावला, विनाली भटनागर, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, शहनाज गिल, पलक तिवारी सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल भी अहम भूमिका में हैं.

 

Rohit Rai

Recent Posts

भारत-पोलैंड रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम मुलाकात; रक्षा-व्यापार पर नजर

पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में…

8 minutes ago

नक्सलियों से जंग में गंवा दिया था पैर! अब एशियन पैरा गेम्स में रचा इतिहास, जीता गोल्ड

पूर्व CRPF CoBRA कमांडो तोमन कुमार ने एशियन पैरा गेम्स में शीतल देवी के साथ…

10 minutes ago

‘इलाज कराने आए थे, जान बचाकर भागे!’ महोबा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो खूंखार सांड, सहम गए मरीज

Mahoba News: महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड, मरीजों में…

20 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, सैंड आर्टिस्ट मानस साहू ने रेत पर उकेरा प्यार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश…

21 minutes ago

ब्रेकअप के बाद लिव-इन पार्टनर की संपत्ति में हिस्सा? जानिए क्या हैं महिलाओं के कानूनी अधिकार

महाराष्ट्र की यूसीसी समिति लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के अधिकारों पर जनता की…

32 minutes ago