खेल

VIDEO: डुप्लेसी ने ठोका IPL 2023 का सबसे लंबा सिक्सर, ‘आसमान’ छूकर लौटी बॉल

Faf du Plessis Hits Biggest Six Of IPL 2023: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस का जलवा देखने को मिला. घर पर अपना दूसरा गेम खेल रहे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार शुरुआत की. सबसे पहले, कोहली ने 44 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली और बाद में ग्लेन मैक्सवेल ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ आरसीबी को 212 रन के बड़े टोटल तक पहुंचा दिया. इस बीच फाफ डु प्लेसिस के बल्ले से ऐसा ‘सिक्सर’ निकला जिसने सबको हैरान कर दिया.

डुप्लेसी ने ठोका IPL 2023 का सबसे लंबा सिक्सर

मैच के दौरान डु प्लेसिस ने एलएसजी के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के खिलाफ बैकफुट से एक बड़ा शॉट लगाया. डु प्लेसिस ने गेंद को इतनी ताकत से मारा कि वह एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई और ग्लेन मैक्सवेल भी शॉट से चौंक गए. यहां तक विराट कोहली भी अपनी कुर्सी से उठने पर मजबूर हो गए.

ये भी पढ़ें: रवि शास्त्री ने की बड़ी भविष्यवाणी, IPL में Virat Kohli का महारिकॉर्ड तोड़ेगा ये 23 साल का बल्लेबाज

बता दें, यह आईपीएल 2023 सीजन का अब तक का सबसे बड़ा छक्का था. फाफ डु प्लेसिस का शॉट 115 मीटर लंबा था. हालांकि IPL में सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड एल्बी मॉर्कल के नाम है, जिन्होंने 125 मीटर का सिक्सर ठोका था.

RCB के बल्लेबाजों ने जमकर लूटे रन

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और मैक्सवेल ने धुआंधार बल्लेबाजी की और लखनऊ के गेंदबाजों की खूब धुनाई की. सिर्फ 50 गेंदों में डु प्लेसिस और मैक्सवेल ने 115 रन कूटते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया. मैक्सवेल-डु प्लेसिस की शानदार साझेदारी ने बैंगलोर का स्कोर 212 रन तक पहुंचा दिया. डु प्लेसिस (79 रन), विराट कोहली (61 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (59 रन) की शानदारी पारी खेली.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
-RCB: फाफ डुप्लेसी (C), विराट कोहली, महिपाल लोमरोड़, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, शाहबाज अहमद, वेन पार्नेल, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल.

-LSG: केएल राहुल (C), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन, जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश कान, मार्क वुड और रवि बिश्नोई.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago