2024 क्रिकेट के लिए एक रोमांचक साल साबित हुआ, जिसमें कई गेंदबाजों ने अपनी छाप छोड़ी. लेकिन टेस्ट क्रिकेट में इस साल के सबसे सफल गेंदबाज बने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया. आइए, टेस्ट क्रिकेट में इस साल अब तक हुए मैचों के आधार पर शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर डालते हैं.
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस साल गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 58 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने 12 मैचों में अब तक 294.4 ओवर फेंके, जिसमें उनकी इकॉनमी सिर्फ 2.99 रही. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/45 रहा. बुमराह की गेंदबाजी औसत 15.20 रही, जो उन्हें अन्य गेंदबाजों से अलग बनाती है. उनके प्रदर्शन ने भारत को कई मैचों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
छह फीट दो इंच लंबे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज एटकिंसन ने इस साल 52 विकेट चटकाए. उनकी इकॉनमी 3.76 और औसत 22.03 रही. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/45 रहा.
इंग्लैंड के इस युवा ऑफ स्पिन गेंदबाज ने साल 2024 में 15 टेस्ट मैचों में 49 विकेट हासिल लिए हैं. उनकी इकॉनमी 3.75 और औसत 40.16 रही, जो काफी ज्यादा है.
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हेनरी ने भी इस साल जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 48 विकेट चटकाए. उनका औसत 18.58 और इकॉनमी 3.28 थी.
श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज जयसूर्या ने इस साल 48 विकेट लिए. उन्होंने 477 ओवर फेंके, लेकिन उनकी इकॉनमी 3.24 के साथ औसत थोड़ा अधिक 32.20 का रहा.
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस साल अब तक 11 टेस्ट मैचों में 47 विकेट झटके. उनका बेस्ट प्रदर्शन 6/88 रहा और उनकी इकॉनमी 3.80 थी. उन्होंने टेस्ट मैचों में भारत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. भारत के बाएं हाथ के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी इस साल घरेलू धरती पर किए शानदार प्रदर्शन के साथ 11 टेस्ट मैचों में 44 विकेट हासिल किए. इस दौरान उनकी औसत 23.97 रही.
श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने साल 2024 में 9 टेस्ट मैचों में 37 विकेट हासिल किए जिसमें 102 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा. उन्होंने 24.48 की औसत के साथ विकेट लिए.
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विलियम पीटर ओ’रुरके ने साल 2024 में 10 मैचों में 24.80 की औसत के साथ 36 विकेट हासिल किए.
जोश हेजलवुड टॉप-10 लिस्ट में दसवें स्थान पर जिन्होंने 7 मैचों में केवल 13.60 की औसत के साथ 35 विकेट हासिल किए. हेजलवुड के लिए यह साल चोटों से भी जूझता रहा, जिसके कारण उनके विकेट कम रह गए.
इसे भी पढ़ें- गाबा में किसका बल्ला लेकर मैदान पर उतरे आकाश दीप? Team India को फॉलोऑन से बचाया
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी पर लगाम लगाने की मांग वाली जनहित…
Amitabh Bachchan on Media: 'हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की' प्रार्थना को विरोधियों के…
Gopinath Temple Gopeshwar Chamoli: उत्तराखंड के गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर का रहस्यमयी अष्टधातु त्रिशूल, जो…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर…
Ramdas Athawale To Rahul Gandhi On PM Modi: अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों का बड़ा आंदोलन जारी है. 30 हजार टका न्यूनतम…