Bharat Express DD Free Dish

बॉलीवुड में फिर गूंजेगी किलकारी! दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, फैंस बोले- रणवीर का रियल लाइफ ‘धुरंधर 2’

बॉलीवुड एक्ट्रेस Deepika Padukone और Ranveer Singh दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. कपल ने अपनी बेटी ‘दुआ’ के जरिए बेहद खास अंदाज में यह खुशखबरी शेयर की…

Deepika Padukone Pregnancy news: बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों की दस्तक होने वाली है. रविवार की सुबह इस स्टार कपल ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए एलान किया कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. दीपिका ने अपनी बेटी ‘दुआ’ के जन्म के करीब डेढ़ साल बाद अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की है. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है और फैंस इस ‘पावर कपल’ की खुशी में झूम उठे हैं.

बेटी दुआ के हाथ में दिखी ‘खुशखबरी’ की किट

दीपिका पादुकोण ने इस गुड न्यूज को बेहद अनोखे और प्यारे अंदाज में फैंस के साथ शेयर किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी दुआ की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें नन्ही दुआ अपने हाथों में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही है. इस किट पर ‘पॉजिटिव’ रिजल्ट साफ देखा जा सकता है. दीपिका ने तस्वीर के जरिए बताया कि दुआ अब बड़ी बहन बनने वाली हैं और उनके घर में एक नया मेहमान (भाई या बहन) आने वाला है.

फैंस और सितारों ने दी बधाइयां

जैसे ही दीपिका ने यह पोस्ट साझा किया, कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई. बॉलीवुड के तमाम सितारों और फैंस ने कपल को ढेर सारा प्यार दिया है. दिलचस्प बात यह है कि कई फैंस ने तो अभी से कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि इस बार रणवीर और दीपिका के घर बेटे का जन्म होगा. बता दें कि इस कपल ने 8 सितंबर, 2024 को अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया था, जिसकी झलक उन्होंने पिछले साल दिवाली के मौके पर दिखाई थी.

रणवीर का ‘रियल लाइफ धुरंधर 2’

एक तरफ जहां दीपिका अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं, वहीं रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता का जश्न मना रहे हैं. फैंस का कहना है कि रणवीर के लिए यह साल प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों मोर्चों पर ‘धुरंधर’ साबित हो रहा है. रील लाइफ में ‘धुरंधर 2’ के बाद अब उनकी रियल लाइफ में भी ‘धुरंधर पार्ट 2’ यानी उनके दूसरे बच्चे का आगमन होने जा रहा है, जिसे लेकर रणवीर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘कितने साल और?’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर दिशा पाटनी की बहन खुशबू का छलका दर्द

वर्कफ्रंट पर क्या है दीपिका और रणवीर की तैयारी?

प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वह निर्देशक एटली की अगली तेलुगू फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. वहीं रणवीर सिंह फिलहाल आदित्य धर की एक बड़ी फिल्म और कई अन्य प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, अब माना जा रहा है कि दीपिका आने वाले कुछ महीनों तक काम से ब्रेक लेकर अपनी सेहत और परिवार पर ध्यान देंगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read