मनोरंजन

Malaika-Arbaaz: तलाक के बाद भी एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं मलाइका और अरबाज, ऐसे हुई थी दोनों के बीच प्यार की शुरूआत

Malaika-Arbaaz:  बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भले ही आज साथ न हो, लेकिन उनकी प्रेम कहानी की चर्चा आज भी होती है. इसकी वजह यह है कि दोनों आज भी एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और दोस्तों की तरह साथ खड़े रहते हैं. अगर दोनों आज साथ होते तो अपनी 24वीं शादी की सालगिरह मना रहे होते. ऐसे में इस मौके पर आइए आपको बताते हैं कि कैसे हुई अरबाज और मलाइका के प्यार की शुरुआत.

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की पहली मुलाकात बहुत ही प्रोफेशनल थी. दोनों एक कॉफी ब्रांड के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे. यह विज्ञापन काफी बोल्ड था और विवादों में भी रहा था. इस मुलाकात के दौरान मलाइका पहली बार अरबाज को देखते ही दिल हार बैठी थीं. मलाइका को अरबाज से पहली नजर में प्यार हो गया था.

ये भी पढ़ें- Besharam Rang: फिल्म पठान का गाना ‘बेशर्म रंग’ हुआ रिलीज, शाहरुख-दीपिका की हॉट केमिस्ट्री ने लगाई आग

पांच साल तक किया डेट

विज्ञापन के शूट के बाद दोनों ने एक दूसरे से मिलना शुरू किया और और दोनों के बीच की नजदीकियां बढ़ने लगीं. इसके बाद दोनों ने एक साथ कई प्रोजेक्ट में काम किया, जिससे वह दोनों ज्यादा समय एक दूसरे के साथ बिताने लगे. कहा जाता है कि मलाइका और अरबाज ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया था.

मलाइका ने किया अरबाज को प्रपोज

मलाइका और अरबाज साल 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे. उस समय मलाइका बॉलीवुड में अपने पैर पसार रही थीं, लेकिन उन्होंने अपने करियर को किनारे रखते हुए परिवार को चुना. हाल ही में मलाइका ने अपने लेटेस्ट शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ में खुलासा किया था कि उन्होंने आगे बढ़कर अरबाज को शादी के लिए प्रपोज किया था और अरबाज ने झट से हां कर दी थी.

19 साल बाद अलग हुई राहें

दोनों बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक थे, लेकिन शादी के 19 साल बाद 2017 में मलाइका ने अरबाज से तलाक ले लिया. अरबाज और मलाइका का परिवार इसके लिए राजी नहीं था, लेकिन मलाइका अलग होने का फैसला ले चुकी थीं. दोनों का एक बेटा भी है, जो मलाइका के साथ रहता है. दोनों ने भले ही अपनी राहें अलग कर ली हों, लेकिन बेटे के लिए दोनों हमेशा साथ खड़े रहते हैं. अब मलाइका और अरबाज दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. मलाइका अब अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

10 seconds ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

17 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

17 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

25 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

43 minutes ago