मनोरंजन

Mission Raniganj Day 2 Collection: ‘मिशन रानीगंज’ को मिला दर्शकों का प्यार, दूसरे दिन बॉक्स आफिस पर मचाया धमाल, इतनी की कमाई

Mission Raniganj Day 2 Collection: अक्षय कुमार की फिल्म रानीगंज रिलीज हो चुकी है. सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म पश्चिम बंगाल के कोयला खदान हादसे पर आधारित है. अभिनेता अक्षय कुमार ने इस फिल्म में एक अधिकारी जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाया है. जिसने हादसे में फंसे श्रमिकों की जान बचाई थी. जिस समय की यह घटना है उस दौरान कोयला खदान हादसे में 65 खनिक श्रमिक फंस गए थे. फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही इसकी कहानी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. यही कारण है कि दर्शक सिनेमाघरों तक खींचे चले आ रहे हैं.

बढ़ रहा है फिल्म की कमाई का आंकड़ा

फिल्म ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ की कहानी का ही कमाल है कि इसकी कमाई का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. उस पर से अक्षय कुमार की बेहतरीन अदाकारी की भी सभी तारीफ कर रहे हैं. 6 अक्टूबर शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ ने जहां पहले दिन 2.8 करोड़ रुपये की कमाई की वही अगले ही दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 4.70 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब रही. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. उम्मीद है कि फिल्म की कमाई में इतवार को भी जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा.

मिशन रानीगंज’ वीकेंड पर पकड़ सकती है रफ्तार

अक्षय कुमार की हाल ही में आई फिल्म ओएमजी 2’ हिट रही थी. वहीं उनकी फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित ‘मिशन रानीगंज’  55 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. रविवार को वीकेंड पर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के और बढ़ने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: PM Modi के बाद अब नितिन गडकरी पर बन रही बायोपिक, इस दिन होगी रिलीज

अक्षय की एक्टिंग की हो रही तारीफ

फिल्म ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ में फिल्म के हीरो अक्षय कुमार की एक्टिंग की फिल्म समीक्षकों ने भी तारीफ की है. बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. इसके अलावा फिल्म में परिणीति चोपड़ा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला और जमील खान के अलावा अन्य कई एक्टर नजर आए हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

12 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

14 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

27 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

41 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

55 minutes ago