हमास आतंकियों को नेतन्याहू की चेतावनी
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शनिवार (7 अक्टूबर) को युद्ध शुरू हो गया. हमास के आंतकियों ने इजरायल पर 5 हजार रॉकेट दाग दिए. जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई. हमास के हमले के बाद इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके सभी ठिकानों को मलबे में तब्दील कर देंगे. उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. इजरायल पर हुए हमले के बाद पीएम नेतन्याहू ने युद्ध की घोषणा कर दी थी.
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रविवार को एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि हमास के आतंकियों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिला देंगे. पीएम ने अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की. शनिवार को हमास के आतंकियों ने इजरायल के रिहायशी इलाकों में घुस गए और नागरिकों को भी निशाना बनाया. इस दौरान गाजा पट्टी की तरफ से 20 मिनट के अंदर 5 हजार रॉकेट दागे गए.
हमास आतंकियों के हमले का जवाब देते हुए इजरायली सेना ने कार्रवाई शुरू कर दी है. नेतन्याहू ने कहा कि गाजा शहर में आतंकियों के जितने भी ठिकाने हैं, उन्हें मलबे में बदल देंगे. गाजा के नागरिकों को भी सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है.
पीएम नेतन्याहू ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि “उन सभी जगहों पर जहां हमास तैनात है, छिपा है उन्हें हम मलबे में बदल देंगे, मैं गाजा के निवासियों से कहना चाहता हूं कि उस जगह को छोड़ दो क्योंकि हम हर जगह जबरदस्त कार्रवाई करेंगे.” नेतन्याहू की यह चेतावनी इजरायल में हमास के आतंकियों की तरफ से किए गए हमले के बाद आई है. नेतन्याहू ने कहा था कि “हम युद्ध में हैं, ऑपरेशन में नहीं, हमास ने इज़रायल राज्य और उसके नागरिकों के खिलाफ एक जानलेवा हमला किया है, मैंने सबसे पहले घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों की बस्तियों को साफ़ करने का आदेश दिया और बड़े पैमाने पर हथियार जुटाने का आदेश दिया है. उन्होंने आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि दुश्मनों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. हम ऐसी कार्रवाई करेंगे, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा नहीं होगा.
यह भी पढ़ें- हमास के हमले के बाद इजरायल का जोरदार अटैक, गाजा पट्टी पर रॉकेट्स की बौछार, कम से कम 198 लोगों की मौत
बता दें कि गाजा पट्टी से हमास आतंकियों की तरफ से किए हए हमले में करीब 300 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा 1600 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. दक्षिणी इजरायल के कई शहरों में रॉकेट सायरन बजते हुए सुनाई दिए. जिसमें गाजा पट्टी के पास स्थित सेडरोट, किबुत्ज़ निर अम, याद मोर्दचाई और नेतिव हासारा जैसे इलाकों में स्थानीय लोगों ने हवाई हमले की चेतावनी भी सुनी. हमास हमले की जवाबी कार्रवाई में इजरायली सुरक्षा बलों ने आयरन स्वॉर्ड्स ऑपरेशन शुरू किया है. जिसके तहत गाजा और वेस्ट बैंक में अब तक 230 से ज्यादा लोग मारे गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…
Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…
PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…