मनोरंजन

Mouni Roy Birthday: बनना चाहती थी पत्रकार, जानें फिर कैसे एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम

Mouni Roy Birthday: टीवी और बॉलीवुड जगत की स्टार एक्ट्रेस मौनी रॉय अपना 38वां बर्थडे मना रही है. एक टेलीविजन अभिनेत्री के रूप में अपने शुरुआती दिनों से लेकर बॉलीवुड स्टार और फैशन आइकन बनने तक, मौनी की जर्नी बहुत ही अलग रही है. वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो उनके हार्ड वर्क और डेडिकेशन की तारीफ करते हुए दिखाई देते हैं. ऐसे में आज बर्थडे स्पेशल में जानते हैं मौनी रॉय से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में-

करियर में अपना धाक जमाने वाली मौनी रॉय अपने गॉर्जियस और बोल्ड लुक से फैंस दिल जीत लेती हैं. वहीं उनकी स्लिम फिगर अक्सर सोशल मीडिया पर उनके बेहद हॉट लुक वायरल होते रहते है. बोल्ड बिकिनी और वेस्टर्न आउटफिट ही नहीं उनके साड़ी वाले देसी लुक भी कमाल के खूबसूरत दिखते हैं। जिन्हें देखकर लड़कियां जरूर इंस्पायर हो सकती हैं.

मौनी रॉय का शुरुआती करियर

मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर 1985 को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में हुआ था. उन्होंने मनोरंजन इंडस्ट्री में एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और 2007 में लोकप्रिय टेलीविजन शो “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” से एक्टिंग की शुरुआत की. कृष्णा तुलसी के उनके किरदार ने उन्हें पहचान दिलाई और उनके टेलीविजन करियर के लिए मंच तैयार किया.

इन वर्षों में, मौनी सबसे अधिक मांग वाली टेलीविजन अभिनेत्रियों में से एक बन गईं. उन्होंने “देवों के देव…महादेव” जैसे हिट शो में अपनी भूमिकाओं के लिए काफी लोकप्रियता हासिल की, जहां उन्होंने सती का किरदार निभाया और “नागिन” जिसमें उन्होंने शिवन्या/शिवांगी का किरदार निभाया. “नागिन” में उनका आकार बदलने वाली नागिन महिला का किरदार काफी हिट रहा और इससे टेलीविजन सुपरस्टार के रूप में उनकी स्थिति और मजबूत हो गई.

बनना था जर्नलिस्ट

शुरुआत में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि, उन्हें एक्ट्रेस नहीं बल्कि जर्नलिस्ट बनना था और इसी के लिए वो बंगाल से दिल्ली जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्युनिकेशन में एडमिशन के लिए आई थीं. उन्होंने ये भी कहा कि मेरे मम्मी-पापा मुझे हमेशा से ही जर्नलिस्ट बनाना चाहते थे जिसके लिए मैं दिल्ली आ गई लेकिन किस्मत के सितारे बुलंद थे जिसके चलते मौनी रॉय को एक दिन मॉडलिंग का ऑफर आया और वो पढ़ाई छोड़कर मुंबई चली गईं और यहां मॉडलिंग के साथ ही साथ एक्टिंग में भी करियर बनाने लगीं.

बिजनेसमैन सूरज नांबियार से की शादी

मौनी ने करियर की शुरुआत में एक डांसर के तौर पर भी काम किया. अपनी मेहनत और लगन से ही मौनी राॅय आज फेमस एक्‍ट्रेस जैसा स्टारडम हासिल कर पाई हैं. साल 2022 में एक्ट्रेस मौनी रॉय ने बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी रचा ली. सूरज दुबई में प्रोफेशन से एक बैंकर हैं और बैंगलोर के रहने वाले हैं. सूरज और मौनी रॉय साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

7 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

11 minutes ago