लाइफस्टाइल

क्या आपके दिमाग में आती हैं नेगेटिव बातें, तो आज ही अपनाएं ये 5 आदतें, कुछ घंटों में दिखेगा असर

Negative Thoughts: हम सब आजकल किसी न किसी बात से परेशान रहते है. लेकिन उसके बावजूद हम खुश रहने और पॉजिटिव रहने की कोशिश करते है. वहीं दूसरी तरफ कई लोग खासकर यूथ, हर चीजों को लेकर नेगेटिव हो चुके है, हर छोटी-छोटी बात पर ज्यादा सोचने लगते हैं, कोई अपने रिलेशन को लेकर, तो कोई पारिवारिक समस्या को लेकर यही कारण होता है हमारे दिमाग में नेगेटिव बातें चलती रहती हैं. इससे हमारे हेल्थ पर और दिमाग पर काफी असर पढ़ता है. सही तरीका यह है कि आप खुद को समझें और खुद से सवाल करें. आपके सरे परेशानियों के जवाब आपके अंदर होते है. इसलिए जब आपका मन परेशान हो तो शांति से अपने दिल की सुने और समझें. हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे की जिससे आप बुरे विचारों से बच सकते हैं.

ब्रेक लेना जरूरी

जरूरी नहीं है की हम लाइफ में हमेशा खुश ही रहें.  कई बार हमें तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसा होने पर ब्रेक लेना बहुत जरूरी होता है. अगर आप तनाव, चिंतित और नकारात्मक विचारों से परेशान हैं तो आपको खुद को नार्मल करने की आवश्यकता होती है.

फर्क करना सीखें

सही और गलत के बीच फर्क करने की कोशिश करने से भी आप काफी हद तक नकारात्मक विचारों से दूर रह सकते हैं. कई बार हम खुद ब खुद बुर विचारों के जाल में फंसते चले जाते हैं जिस वजह से हमें हर बात नेगेटिव ही लगने लग जाती है. जरूरी है कि आप किसी भी निष्कर्ष पर आने से पहले 2 बार जरूर सोचें.

खुद को समझें

हम जैसे भी होते हैं बेस्ट होते हैं लेकिन कई बार आसपास की परिस्थितियों को देखते हुए हम में बहुत बदलाव आ जाता है. सही तरीका यह है कि आप खुद को समझें और सवाल करें. सवाल के जवाब में आपके अंदर से जो जवाब आएगा उसे फॉलो करें क्योंकि यह जवाब आपको खुद का होगा.

टॉक्सिक रिलेशनशिप से बचें

उन सभी रिश्तों को दरकिनार कर दें जिनसे आपको तनाव और अपमान झेलना पड़ता है, और आपका दिमाग इन्हीं सब बातों के आसपास घूमता है.

परफेक्शन ढूंढना छोड़ दें

कोई भी चीज़ कभी परफेक्ट नहीं हो सकती, इसलिए परफेक्शन के पीछे न भागकर उसकी कमियों स्वीकारें.

खुद को बिजी रखें

शेड्यूल में खुद के लिए भी समय निकालें और अपने विचारों पर गौर करें, इससे अपने आप में बदलाव कर पाएंगे.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

39 minutes ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

1 hour ago

“कल तक लापता, आज मिला शव; मासूम रतन की मौत के पीछे कौन?”

Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…

1 hour ago

पंजाब में ड्रग्स पर अमित शाह का हमला, AAP सरकार से पूछा सवाल, बोले- आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…

1 hour ago