देश

बीच रास्ते पर महिला पार्टनर को मारा…बाल पकड़कर घसीटा, स्पा सेंटर के मालिक का Video Viral

Gujarat: गुजरात के शहर अहमदाबाद में एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स किसी युवती के साथ मारपीट कर रहा है. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो यह इस मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची. मामले की जांच में पता चला की आरोपी शख्स का नाम मोहसिन है. वह एक गैलेक्सी नाम से स्पा चलता है और जिस लड़की के साथ वह मारपीट कर रहा है वह उसकी ही बिजनेस पार्टनर है.

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स पहले महिला को थप्पड़ मारता है. उसके बाद उसे घसीटता है. इस दौरान वह लड़की मदद के लिए गुहार लगाती हुई नजर आ रही है. इसके अलावा वह लड़की शख्स के पैर पर गिड़गिड़ाती है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

हालांकि महिला ने पहले तो अपने साथ हुई मारपीट के मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन पुलिस ने वायरल वीडियो देखने के बाद महिला का पता लगाया और मामले की जांच शुरू की. इसके बाद स्पा सेंटर के मालिक मोहसिन के खिलाफ पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद महिला ने पुलिस को बताया कि वह मोहसिन की बिजनेस पार्टनर है. 25 सिंतबर को उसका स्पा में ही किसी और महिला के साथ झगड़ा हो गया था. इसके बाद वो वहां आता है और उस युवती के साथ मिलकर उससे झगड़ा करने लगाता है.

महिला ने आगे बताया कि यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच में लड़ाई शुरू हो गई. मोहसिन उसे बुरी तरह से मारने लगता है. पुलिस से पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह नॉर्थ ईस्ट की रहने वाली है और काम के सिलसिले में वह अहमदाबाद आई है.

यह भी पढ़ें- फिर दहल उठा Manipur! प्रदर्शनकारियों ने BJP दफ्तर में लगाई आग, हिंसक हुआ माहौल, जानें अब क्यों भड़क रही हिंसा

पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Railway Alert: दिल्ली से घर जा रहे हैं? 14 नवंबर तक 6 बड़े स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, जानें किसे मिलेगी छूट

Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म…

15 minutes ago

Scotch Rate Cut: व्हिस्की के शौकीनों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली में इतने रुपये तक सस्ती हो सकती है स्कॉच

Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…

33 minutes ago

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को दिया नया गौरव- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

49 minutes ago

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

1 hour ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

1 hour ago