फिल्म 'शक्तिमान' पर मुकेश खन्ना का नया बयान
Mukesh Khanna On Shaktimaan: शक्तिमान की लोकप्रिय भूमिका निभाने के लिए जाने जाने वाले मुकेश खन्ना अपने दमदार एक्टिंग के अलावा आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन इस बीच टीवी एक्टर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. टीवी के शक्तिमान मुकेश खन्ना 90 के दशक के हिट शो शक्तिमान पर बनने वाली फिल्म की कास्टिंग पर भड़के हुए हैं. मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को शक्तिमान के रूप में कास्ट किए जाने की खबर पर रिएक्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. साथ ही उनका मानना है कि ‘शक्तिमान’ का किरदार कोई भी नहीं निभा सकता.
मुकेश खन्ना ने अपने पॉपुलर शो ‘शक्तिमान’ पर बनने वाली फिल्म के कास्टिंग की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उनकी हालिया टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया है. हालांकि, वह अपने रिएक्शन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. मुकेश खन्ना ने अपने सोशल मीडिया पर विरोध जताते हुए रणवीर सिंह के एक न्यूड फोटोशूट के बारे में भी चर्चा की है. उन्होंने रणवीर सिंह की इमेज का मुद्दा उठाते हुए उनके ‘शक्तिमान’ बनने पर तंज कसा है. सोशल मीडिया पर शक्तिमान मुकेश खन्ना का पोस्ट और वीडियो वायरल हो रहा है.
इसी बीच एक्टर ने एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें मुकेश खन्ना एक बार फिर शक्तिमान को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इस बार उन्होंने जनता की राय भी मांगी है. मुकेश खन्ना कहते हैं कि ”मैंने तो अपनी राय आपको बता दी कि कौन ‘शक्तिमान’ नहीं बनेगा.
मैं अपनी राय वैसे देना नहीं चाहता था. मुझे लगा कि इनसे उनके चाहने वालों का दिल टूट जाएगा, पर मुझे लगा कि गंगा नदी में जरूरत से ज्यादा पानी बह गया है, इसलिए मैं आया और मैंने बताया कि कम से कम से तो ‘शक्तिमान’ नहीं बन सकता. लेकिन मैं आपसे आपकी राय जानना चाहता हूं कि आखिर किसे ‘शक्तिमान’ बनना चाहिए.”
ये भी पढ़ें:25 दिन बाद घर लौटे ‘तारक मेहता’ के रोशन सिंह सोढ़ी, एक्टर ने बताई गायब होने की बड़ी वजह
मुकेश खन्ना पिछले कई समय से ‘शक्तिमान’ की कास्टिंग को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, उन्होंने अपने पुराने वीडियो में कहा था कि, अफवाह आ रही हैं ‘शक्तिमान’ पर बनने वाली फिल्म के लिए रणवीर सिंह का नाम सामने आया है. शाहरुख खान और बाकी एक्टर्स का नाम भी सामने आ रहा है.
शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का नाम लेते हुए मुकेश खन्ना ने कहा था कि इनमें से कोई भी ‘शक्तिमान’ नहीं बन सकता. इन सबकी अपनी इमेज हैं. किसी की टपोरी इमेज है तो किसी के पास कोई और इमेज है. ‘शक्तिमान’ ऐसा होना चाहिए जो बच्चों को सिखाएं.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…