चुनाव

Lok Sabha Election 2024: काफी खास है पांचवें चरण का चुनाव, यूपी से लेकर बिहार और बंगाल तक कई सीटों पर ‘VIP’ लड़ाई, दो अभिनेत्रियां भी आमने-सामने

Lok Sabha Elections 2024 5th Phase: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान 20 मई यानी सोमवार को होने जा रहा है. इस बार का मतदान काफी अहम और खास माना जा रहा है, क्योंकि यूपी से बिहार और बंगाल तक कई सीटों पर ” VIP” लड़ाई देखने को मिलेगी. पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, रोहिणी आचार्य, साध्वी निरंजन ज्योति, कौशल किशोर, भारती प्रवीण पवार, उमर अब्दुल्ला और पीयूष गोयल, अभिनेत्री लाकेट चटर्जी और अभिनेत्री रचना बनर्जी सहित कई दिग्गज नेताओं की किस्मत EVM में कैद होगी.

बता दें कि सोमवार को आठ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर मतदान होने जा रहा है. अभी तक चार चरणों के तहत 379 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है और पांचवें चरण के साथ कुल 428 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा. पांचवें चरण के तहत जम्मू और कश्मीर की एक, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, लद्दाख की एक, महाराष्ट्र की 13, यूपी की 14, ओडिशा की 5 और पश्चिम बंगाल की 7 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections-2024: पांचवें चरण की वोटिंग के लिए थमा चुनाव प्रचार, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, भीषण गर्मी से निपटने के लिए मतदान केंद्रों पर की गई है ये व्यवस्था

पांचवे चरण के चुनाव में इन सीटों पर तय होगी वीआईपी की किस्मत

पांचवें चरण के चुनाव में यूपी की राजधानी लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भाजपा ने फिर से चुनावी मैदान में उतारा है. रायबरेली सीट पर पहली बार कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी उतरे हैं. यहां पर 2004 से उनकी मां सोनिया गांधी का दबदबा था. कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को तो इस बार बीजेपी ने टिकट नहीं दिया लेकिन उनके बेटे करण भूषण सिंह पहली बार यहां पर ताल ठोक रहे हैं. तो वहीं अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही हैं. अब अगर रुख करें बिहार का तो यहां पर हाजीपुर से चिराग पासवान, सारण सीट से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य, मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और बारामूला से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला की किस्मत ईवीएम में कैद होगी.

रील लाइफ में बनी मां-बेटी, रियल लाइफ में खड़ी हैं एक-दूसरे के खिलाफ

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में बंगाल की सात लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. इनमें से बैरकपुर, बनगांव, उलुबेरिया, हावड़ा, हुगली, श्रीरामपुर व आरामबाग में वोटिंग होगी. इन क्षेत्रों में कुल मिला कर आठ स्टार व वीआईपी उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. इन सबमें अगर सबसे अधिक चर्चा किसी सीट की है तो वो है हुगली लोकसभा सीट, क्योंकि यहां पर रील लाइफ मां-बेटी, दोस्त आदि की भूमिका निभाने वाली दो अभिनेत्रियां रियल में एक-दूसरे के खिलाफ खड़ी हैं. दरअसल इस सीट से भाजपा ने यहीं की अपनी वर्तमान सांसद अभिनेत्री लाकेट चटर्जी को फिर से उतारा है तो वहीं अभिनेत्री उम्मीदवार के जवाब में तृणमूल कांग्रेस ने भी यहां से अभिनेत्री को उतारते हुए रचना बनर्जी को टिकट दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

51 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago