लखनऊ में मतदान कार्मिकों के सामग्री वितरण एवं प्राप्ति स्थल की तैयारियों का निरीक्षण करते जिला निर्वाचन अधिकारी
Lok Sabha Elections 2024 5th Phase: शनिवार की शाम को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए प्रचार थम गया. सोमवार यानी 20 मई को देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए मतदान होगा. इस दौरान यूपी की 14, महाराष्ट्र की 13, बिहार की 5, ओडिशा की 5, पश्चिम बंगाल की 7, जम्मू और कश्मीर की एक, झारखंड की 3 और लद्दाख की एक सीट पर वोटिंग होगी.
इसके लिए चुनाव आयोग की तैयारी पूरी हो गई है. तो वहीं मतदान केंद्रों के लिए आज पोलिंग पार्टियां रवाना होंग. भीषण गर्मी को देखते हुए प्रत्येक मतदान कर्मी को विशेष मेडिकल किट देने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही मतदान स्थलों में भी गर्मी से बचाव के सभी इंतजाम की जिम्मेदारी जिला निर्वाचन अधिकारियों को दी गई है.
बता दें कि पांचवें चरण के चुनाव को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में मतदान कार्मिकों के सामग्री वितरण एवं प्राप्ति स्थल की तैयारियों का सुबह ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण किया. पांचवें चरण के चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बताया कि पांचवें चरण के मतदान के लिए 695 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस चरण में कई हाईप्रोफाइल सीटों पर मतदान होना है. वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो जाएगी और शाम 6 बजे तक मतदान होगा. चुनाव आयोग ने ये भी कहा है कि मतदान केंद्रों पर लाइन लगे होने के कारण वोटिंग का समय समाप्त होने के बाद भी वोटरों को वोट डालने की सुविधा दी जाएगी.
बता दें कि इस बार सात चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहा है. चार चरणों के लिए मतदान हो चुका है. इसके तहत करीब 60 प्रतिशत से अधिक मतदान पिछले वोटिंग में दर्ज किए गए हैं. पहले चरण में 66.14 प्रतिशत, दूसरे चरण में, 66.71 प्रतिशत, तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत और चौथे चरण में लगभग 69 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है.
मालूम हो कि पांचवें चरण के मतदान के बाद देश में सिर्फ दो चरणों के लिए मतदान शेष रह जाएगा. 4 जून को नतीजे घोषित होंगे. छठे चरण की वोटिंग 25 मई को होगी और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…
अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…
Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…