मनोरंजन

1-2 नहीं बल्कि, दिन की 60 सिगरेट पीते थे नाना पाटेकर, बेटे की मौत से लगा था सदमा, बोले-मैं कितना घिनौना आदमी…

Nana Patekar: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर अपनी एक्टिंग की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. लोगों के दिलों में उनकी इमेज एक बहुत ही संयमित और स्वस्थ लाइफस्टाइल फॉलो करने वाले एक्टर की है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाना भी स्मोकिंग के एडिक्शन से जूझ चुके हैं.

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि वो 1-2 नहीं बल्कि दिन भर में 60 सिगरेट पी जाया करते थे. उनके सिगरेट छोड़ने का कारण उनकी बहन की एक इमोशनल बात थी. उन्होंने बताया कि जिस दिन उनकी बहन ने ये बात कही उसके बाद उन्होंने सिगरेट पीना छोड़ दिया था. इतनी ही नहीं उन्होंने अपने बड़े बेटे के निधन पर भी खुलकर बात की है.

अपने ही बेटे से क्यों हो गई थी नफरत?

इंटरव्यू के दौरान नाना पाटेकर ने अपने बड़े बेटे के बारे में करते हुए बताया कि उसका नाम दुर्वास था. उन्होंने अपने गुस्से के लिए मशहूर ऋषि दुर्वासा के नाम पर अपने बेटे का नाम रखा था. नाना ने इमोशनल होते हुए बताया कि उसका निधन ढाई साल की उम्र में हो गया था. उसे जन्म से कुछ कॉम्प्लिकेशन्स थीं, जिसकी वजह से उसके होंठ थोड़े कटे हुए थे और उसकी एक आंख में तकलीफ थी जिससे उसे दिखाई नहीं देता था. उन्हें अपने ही बेटे से नफरत होने लगी थी.

‘मैं कितना घिनौना आदमी हूं’- नाना पाटेकर

नाना ने कहा, ‘मैं कितना घिनौना आदमी हूं कि उसको देखते ही मैंने पहले ये सोचा कि लोग क्या सोचेंगे कि नाना का बेटा कैसा है. उसे क्या लग रहा होगा, कैसा महसूस हो रहा होगा मैंने ये कभी सोचा ही नहीं. मेरे बेटे का नाम दुर्वास था. ढाई साल का होकर गुजर गया. मगर क्या करें कुछ गलतियां हो जाती हैं जिंदगी में.’

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने अपने माता-पिता के लिए किया ये काम, देख आप भी कहेंगे वाह क्या बात है!

एक दिन में पीते थे 60 सिगरेट

नाना ने आगे कहा कि मैंने कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया था लेकिन एक समय ऐसा था जब मुझे सिगरेट पीने की लत थी. उन्होंने बताया कि वो दिन भर में 60 सिगरेट पी जाते थे और यहां तक कि नहाते समय भी उनके एक हाथ में सिगरेट रहती थी जिसे साइड करके वो नहाते थे. नाना ने अपनी लत के बारे में बताते हुए कहा, बहुत गंदी बात है ये मेरी कार में कोई नहीं बैठता था क्योंकि बहुत गंदी बदबू आती थी. उन्होंने कहा कि मैंने आज तक शराब कभी नहीं पी मगर सिगरेट इतनी पी है की मुझे लत लग गई थी.

बहन की बात ने बदल दी जिंदगी

एक बार जब नाना पाटेकर की बहन ने उन्हें सिगरेट पीकर खांसते हुए देखा तो उनकी बहन ने कहा और क्या-क्या देखना है अभी मुझे. तभी बहन की ये इमोशनल बात सुनने के बाद उन्होंने अगले दिन मन बनाया कि आज के बाद वो कभी सिगरेट को हाथ नहीं लगाएंगे. इस तरह एक-एक दिन करते 5 दिन गुजर गए तभी उन्होंने अपनी बहन को फोन करके बताया कि मैंने 5 दिन से सिगरेट नहीं पी. नाना ने कहा कि आज भी वो सुबह उठकर सोचते हैं कि आज वो सिगरेट को हाथ नहीं लगाएंगे और इस तरह उन्हें 20 साल गुजर चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

12 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

39 minutes ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

60 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

1 hour ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

1 hour ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

1 hour ago