मनोरंजन

Nawazuddin Siddiqui ने आरोपों पर आखिरकार तोड़ी चुप्पी, बोले- आलिया सिर्फ और सिर्फ पैसा चाहती हैं

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) फिलहाल फिल्मी लाइफ से दूर अपनी रियल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. नवाज और उनकी पत्नी के बीच चल रही ‘लड़ाई’ अब दुनिया के सामने आ गयी है. सिद्दीकी की बीवी आलिया ने बेहद संगीन आरोप लगाए थे. आरोप ऐसे हैं कि इनके कारण नवाजदुद्दीन को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर आखिरकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने चुप्पी तोड़ दी है. एक्टर ने ट्विटर पर एक नोट के जरिए लिखा है, “यह कोई आरोप नहीं है बल्कि अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहा हूं.”

अभिनेता ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी

अभिनेता ने नोट में लिखा है, “मेरी चुप्पी के कारण मुझे हर जगह एक बुरा आदमी कहा जाता है. चुप रहने का कारण यह है कि यह सारा तमाशा कहीं न कहीं मेरे छोटे-छोटे बच्चे पढ़ेंगे. उन्होंने कहा, “सबसे पहले मैं और आलिया कई सालों से एक साथ नहीं रहते हैं, हम पहले से ही तलाकशुदा हैं लेकिन हमारे बीच केवल बच्चों को लेकर समझौता है.” उन्होंने यह भी कहा, “क्या कोई जानता है, मेरे बच्चे भारत में क्यों हैं और 45  दिनों से स्कूल क्यों नहीं जा रहे है, जबकि स्कूल हर रोज मुझे पत्र भेज रहा है कि यह बहुत लंबी गैरहाजिरी है. मेरे बच्चों को पिछले 45 दिनों से बंधक बना लिया गया है और वह  दुबई के अपने स्कूल को याद कर रहें है.”

आलिया को सिर्फ चाहिए पैसा

नवाज ने आगे कहा “वह अपनी अलग रह रही पत्नी को हर महीने करीब 10 लाख रुपये देते हैं. उन्होनें आगे कहा, “उसने पैसों की मांग के बहाने बच्चों को यहां बुलाने से पहले पिछले 4 महीने से दुबई में छोड़ा हुआ था. मैंने आलिया की 3 फिल्मों में भी पैसा लगाया है, जिसमें करोड़ों रुपया खर्च आया था. मैंने आलिया की मदद इसलिए की जिससे उसकी खुद की इनकम बन जाए, क्योंकि वह मेरे बच्चों की मां हैं. मैंने अपने बच्चों के लिए शानदार कारें दी, लेकिन उसने उन्हें बेच दिया और पैसे खुद पर खर्च कर दिए. बच्चों के लिए मुंबई के वर्सोवा में समुद्र के सामने एक अपार्टमेंट भी खरीदा है. आलिया को उस अपार्टमेंट का सह-मालिक भी बनाया, क्योंकि मेरे बच्चे छोटे हैं. साथ ही बच्चों को दुबई में एक किराए का अपार्टमेंट दिया है, जहां वो भी आराम से रह रही थी.”

उन्होंने कहा, “आलिया केवल और केवल पैसा चाहती है. इसलिए उसने मुझ पर और मेरी मां पर कई मामले दर्ज किए हैं और यह उसकी दिनचर्या है, उसने पहले भी ऐसा किया है और मांग पूरी होने पर केस वापस ले लेती है.”

आलिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर बोले

वीडियो के बारे में बात करते हुए उन्होंने लिखा, “मेरे बच्चे जब भी छुट्टियों में भारत आते थे तो अपनी दादी के पास ही रहते थे. कोई उन्हें घर से कैसे निकाल सकता है. मैं खुद उस वक्त घर पर नहीं था. बाहर फेंके जाने का वीडियो क्यों नहीं बनाती जबकि वह तो हर चीज का वीडियो बना लेती हैं. उसने इस नाटक में बच्चों को घसीटा है और कहा वह मेरा करियर खराब करने और अपनी मांगों को पूरा करने के इरादे से यह सब कर रही है. ”

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

33 minutes ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 hour ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

2 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago