होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
हरमनप्रीत कौर (फोटो ट्विटर)
MI-W vs RCB-W: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा मुकाबला सोमवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 7:30 बजे से ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. एकतरफ मुंबई की टीम है जो काफी संतुलित है और टूर्नामेंट में अपने पहले ही मुकाबले में एक बड़ी जीत दर्ज कर चुकी है. दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है जिसे पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा. स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम इस मैच में टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में होगी. जबकि मुंबई अपनी जीत की लय को आगे भी कायम रखना चाहेगी.
RCB के सामने बड़ी चुनौती
आरसीबी को मुकाबले से पहले टीम को बैलेंस करना होगा. दिल्ली के खिलाफ बड़े टोटल का पीछा करने उतरी RCB ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन उसे कायम नहीं रख पाए. जिसका नतीजा ये रहा की टीम को हार का सामना करना पड़ा. न केवल आरसीबी के बल्लेबाजो ने फैंस को निराश किया बल्कि उनकी गेंदबाजी भी फ्लॉप रही. टीम ने न ही समय पर विकेट लिए और न ही पर्याप्त रन बना सकी.
ये भी पढ़ें: WPL 2023: 26 बॉल पर 70 रन जोड़े, 20वें ओवर में दिखा रोमांच, यूपी वॉरियर्स ने गुजरात को दी मात
मुंबई का धमाकेदार प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रन के बड़े अंतर से हराया था. पांच टीमों के मुकाबले मुंबई काफी संतुलित है. सभी विदेशी प्लेयर्स वर्ल्ड क्लास हैं. अमीलिया केर, नेटली सीवर और हीथर ग्राहम किसी भी गेम को चेंज कर सकती हैं. ऑलराउंडर्स में भारत की पूजा वस्त्राकर बेहतरीन हैं. इन सभी खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर शानदार फॉर्म में हैं.
MI: संभावित प्लेइंग-11: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर, नट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमायरा काज़ी, इस्सी वोंग, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक
RCB: संभावित प्लेइंग-11: स्मृति मंधाना (c), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, दिशा कासत, एलिसे पेरी, ऋचा घोष, कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह
MI-W vs RCB-W ड्रीम 11 टीम
कप्तान : हरमनप्रीत कौर
उपकप्तान: स्मृति मंधाना
विकेटकीपर: यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष
बल्लेबाज: स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, हरमनप्रीत कौर
ऑलराउंडर: एलिसे पेरी, नेट साइवर, अमेलिया केर
गेंदबाज: मेगन शुट्ट, रेणुका सिंह ठाकुर, पूजा वस्त्राकर
Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…
गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…
Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…
सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…