मनोरंजन

आयुष्मान खुराना की फिल्‍म ‘थम्बा’ में खलनायक की भूमिका निभाएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Ayushmann Khurrana film Thamba: अपकमिंग वैम्पायर कॉमेडी ‘थंबा’ में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को चुना गया है. आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें कि इसमें आयुष्मान के साथ रश्मिका पहली बार काम करती हुई नजर आएंगी.

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्‍म ‘थंबा’ में अभिनेता सिद्दीकी के किरदार को सनकी लेकिन हिंसक बताया गया है जो प्राचीन विजयनगर साम्राज्य से आया है.

विलेन की भूमिका निभाएंगे नवाज़ुद्दीन

फिल्‍म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “नवाज़ुद्दीन का विलेन किरदार एक विचित्र और हिंसक व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है जो सदियों पहले रहता था और वह बदला लेने के लिए वर्तमान में आता है.” आगामी हॉरर-कॉमेडी के नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है. सिद्दीकी इससे पहले ‘बदलापुर’, ‘मुन्ना माइकल’, ‘किक’ और ‘पेट्टा’ जैसी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं.

विज्ञापन रिलीज होने के बाद विवादों में फंस गए थे नवाजुद्दीन

बता दें कि नवाजुद्दीन एक हालिया विज्ञापन के रिलीज होने के बाद विवादों में फंस गए थे, जिसमें उन्हें महाराष्ट्र पुलिस अधिकारी की पोशाक में लोगों को ऐप पर पोकर खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हुए देखा गया था. वहीं इसको लेकर हिंदू जनजागृति समिति ने मुंबई पुलिस आयुक्त और महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को एक पत्र भेजकर सिद्दीकी और बिग कैश पोकर के मालिक अंकुर सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया था.

पत्र में महाराष्ट्र सिविल सेवा (अनुशासन और अपील) नियम 1979 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 के तहत सिद्दीकी और सिंह दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई.

पत्र में कहा गया, “यह चिंताजनक है क्योंकि पुलिस विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार करता है. हिंदू जनजागृति समिति का ‘सुराज्य अभियान’ इसकी कड़ी निंदा करता है, क्योंकि यह महाराष्ट्र पुलिस की छवि को धूमिल करता है। इसे अनदेखा करने से पुलिस की वर्दी का गलत तरीके से प्रयोग करते हुए और अधिक अनैतिक विज्ञापन किए जा सकते हैं.”

फिल्म ‘थंबा’ के बारे में बात करें तो फिल्म का निर्माण अमर कौशिक करेंगे. पिछले महीने इसके बारे में बात करते हुए ‘स्त्री 2’ के निर्देशक ने कहा, “वैम्पायर फिल्म का नाम ‘थंबा’ है. हम अगले दो महीनों में इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे.”

आईएएनएस

Recent Posts

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

5 minutes ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

7 minutes ago

PNB Home Loan: दिवाली पर खरीदना है अपना घर? 30 लाख के लोन पर जानें कितनी बनेगी EMI

PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…

24 minutes ago

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

34 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

45 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

54 minutes ago