लॉरेंस बिश्नोई और उसका भाई अनमोल बिश्नोई.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency – NIA) ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) के भाई अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) को पकड़वाने पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है. अनमोल पर 2022 में दर्ज NIA से संबंधित 2 मामलों में आरोप-पत्र (Charge-Sheet) दाखिल किया गया था और जांच में पता चला है कि वह फर्जी पासपोर्ट पर भारत (India) से भाग गया था.
बीते अप्रैल में अनमोल ने फेसबुक पर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी. अनमोल उर्फ भानुहाद (Bhanuhad) ने 29 मई 2022 को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Punjabi Singer Sidhu Moosewala) की हत्या करने वाले आरोपियों को कथित तौर पर हथियार और रसद सहायता भी मुहैया कराई थी. उसके खिलाफ जबरन वसूली सहित 18 मामले दर्ज हैं.
NIA ने अनमोल की संगठित अपराध में संलिप्तता के कारण उसकी तलाश तेज कर दी है और अधिकारियों ने लोगों से ऐसी कोई भी जानकारी साझा करने का आह्वान किया है, जिससे उसे खोजने में मदद मिल सके.
वह पिछले साल केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा तैयार की गई कुख्यात गैंगस्टरों की लिस्ट में शामिल है. 2023 में NIA ने लॉरेंस और अनमोल सहित 14 लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया था, जिसमें उन पर आतंक फैलाने और जाने-माने सामाजिक और धार्मिक नेताओं, फिल्म सितारों, गायकों और व्यापारियों की टारगेट किलिंग (Target Killing) को अंजाम देने की आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…