Nehal Chudasama wedding rumors
Nehal Chudasama wedding rumors: रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुकीं और Miss Diva Universe 2018 का खिताब जीत चुकीं नेहल चुडासमा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर शेयर की गई कुछ तस्वीरें हैं. नेहल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाल जोड़े में कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं.
तस्वीरों में नेहल पारंपरिक दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं . उन्होंने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है और इसके साथ मैचिंग ज्वेलरी भी कैरी की है. उनके चेहरे की मुस्कान और ब्राइडल अवतार ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. तस्वीरें सामने आते ही फैंस के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और कई लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि शायद नेहल ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने सीधे सवाल किया कि क्या उन्होंने शादी कर ली है, जबकि कुछ ने उनके ब्राइडल लुक की जमकर तारीफ की. हालांकि, नेहल की ओर से अब तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. उन्होंने तस्वीरों के साथ ऐसा कोई कैप्शन भी साझा नहीं किया है, जिससे उनकी वैवाहिक स्थिति की पुष्टि हो सके.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की ‘पेद्दी’ का दमदार जलवा, चार दिनों में 230 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई
गौरतलब है कि नेहल चुडासमा मॉडलिंग और ग्लैमर इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. वर्ष 2018 में उन्होंने मिस दिवा यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था और इसके बाद कई फैशन इवेंट्स और शो का हिस्सा बनीं. Bigg Boss 19 में उनकी मौजूदगी ने भी उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. फिलहाल लाल जोड़े में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. हालांकि यह किसी फोटोशूट, ब्रांड प्रमोशन या किसी खास प्रोजेक्ट का हिस्सा भी हो सकता है. जब तक नेहल खुद इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं करतीं, तब तक उनकी शादी की खबरों को केवल अटकलों के तौर पर ही देखा जा सकता है.
भारत एक्सप्रेस
अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…