मां पर बनी 5 फिल्में
Mothers Day Special: वैसे तो मां के लिए प्यार जताने के लिए कोई दिन नहीं होता लेकिन फिर भी हर साल पूरा देश मई माह के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है. इन दिन बच्चे अपनी मां के स्पेशल फील कराने के लिए तरीके खोजते हैं. इस खास मौके पर अगर बॉलीवुड की मांओं की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है. ऐसे में अगर आप भी अपनी मां को खास महसूस कराने के साथ-साथ एक प्यारा समय बिताना चाहते हैं तो आप उनके साथ मां और बच्चों के बॉन्ड और मां के संघर्षों पर बनी ये बॉलीवुड फिल्में जरूर देखे. इनमें मां की ममता और प्यारा दोनों दिखाया गया है.
महबूब के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘मदर इंडिया’ एक ऐसी फिल्म है जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है. इतने सालों के बाद भी इस फिल्म को आज लोग आज भी पसंद करते हैं. इस फिल्म में नरगिस को भले ही गरीबी से मजबूर एक लाचार मां की भूमिका में दिखाया गया था, लेकिन वह अपने बच्चों के लिए दुनिया से लड़ती है. इस फिल्म में मां का किरदार देख हर किसी की आंखों में आंसू आ गए थे. इस फिल्म में एक मां का अपने बेटे के लिए समर्पण दर्शकों को काफी पसंद आया था और फिल्म उस समय काफी सुपरहिट थी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘जज्बा’ 2015 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को आप मदर्स डे के खास मौके पर मां के साथ देखना न भूलें. इस फिल्म में मां की ममता, बदला, गुस्सा और शक्ति को भी दिखाया गया है. इस फिल्म में यह दर्शाया गया है कि जब बच्चे पर किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो वह पूरे समाज से लड़ सकती है.
फिल्म ‘निल बटे सन्नाटा’ में एक मां और बेटी की कहानी को दिखाया गया है. इसमें दोनों एक साथ अपनी पढ़ाई पूरी करती हैं. मां अपनी बेटी को बेहतर बनाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाती है. अपनी बेटी को बेहतर बनाने के लिए उससे कंपटीशन लगाती है. इस फिल्म में स्वरा भास्कर ने चंदा सहाय की भूमिका निभाई है.
बॉलीवुड इंडस्ट्री की चांदनी की फिल्म ‘मॉम’ साल 2017 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में श्रीदेवी की बेटी की जिंदगी तब बदल जाती हैं, जब उसके स्कूल के लड़के उसके साथ बुरा व्यवहार करते हैं. ‘मॉम’ फिल्म में श्रीदेवी अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए खुद ही न्याय की लड़ाई लड़ने निकलती है. मदर्स डे को खास बनाने के लिए आप अपनी मां के साथ यह फिल्म देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:Kareena Kapoor Khan मुश्किल में… मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस, ये वजह आई सामने
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की फिल्म ‘मातृ’ में एक ऐसी मां की कहानी दिखाई गई है जिसकी बेटी का रेप हो जाता है. बाद में उसकी मौत भी हो जाती है. लेकिन ये मां ना टूटती ना हारती है. बल्कि सिस्टम का डटकर सामना करती है और अपनी बेटी के आरोपी को सजा दिलवाती है. फिल्म में रवीना टंडन लीड रोल में नजर आई थी. रवीना ने फिल्म में एक शक्तिशाली मां का किरदार निभाया है.
-भारत एक्सप्रेस
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…
UGC New Rules 2026: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान…
गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…