चुनाव

Lok Sabha Election-2024: गंगा आरती में शामिल हुए अमित शाह, PM मोदी के रोड शो की तैयारियों का लिया जायजा-Video

Lok Sabha Election-2024: शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए. इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहे. शाह पीएम मोदी के नामांकन से पहले पदाधिकारियों के साथ वार्ता करने के लिए यहां पहुंचे. गंगा आरती का उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ दिखाई दे रहे हैं.

इस मौके पर अमित शाह पूरी तरह से मां गंगा की भक्ति में डूबे दिखाई दिए. वह हर-हर महादेव का जयकारा लगा रहे थे. गंगा सेवा निधि सचिव हनुमान यादव ने गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चंदन लगाकर स्वागत किया. इससे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजन किया.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election-2024: चौथे चरण के मतदान के लिए थमा चुनाव प्रचार, 96 सीटों के लिए कल होगी वोटिंग, इतने प्रत्याशियों की किस्मत कैद होगी EVM में  

13 मई को पीएम मोदी का रोड शो

इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री शाह और सीएम योगी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पीएम मोदी के रोड शो और नामांकन की तैयारियों का जायजा लिया. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 13 मई को रोड शो प्रस्तावित है. इसी को लेकर अमित शाह शनिवार की शाम को वाराणसी पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया. गंगा आरती के बाद उन्होंने ड्रोन शो का भी आनंद लिया. इसका आयोजन 9 से 12 मई तक किया जा रहा है. इसमें पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को दिखाया गया. मालूम हो कि पीएम मोदी के रोड शो को भव्य बनाने के लिए भाजपा के पदाधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक वाराणसी में इकठ्ठा हो रहे हैं. इसी के साथ ही रोड शो में शामिल होने के लिए घर-घर को बुलावा भेजा जा रहा है.

भाजपा पदाधिकारियों को दिए निर्देश

शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय चुनाव कार्यालय महमूरगंज में समीक्षा बैठक की और इस मौके पर मौजूद भाजपा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसके अलावा अमित शाह ने पार्टी के लोगों को निर्देश दिया कि रोड शो भव्य और अभूतपूर्व हो लेकिन इस दौरान किसी भी नागरिक को परेशानी न हो. इसके अलावा गृह मंत्री ने चुनाव में हर बूथ को मजबूत करने के साथ ही पन्ना प्रमुखों को वोट डलवाने की जिम्मेदारी सौंपी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago