मनोरंजन

देओल परिवार में इस तारीख को बजने जा रही शहनाई, सनी देओल जल्द बन जाएंगे समधी, पोते की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं दादा धर्मेंद्र

Karan Deol Drisha Acharya Wedding: देश में जहां इस समय शादियों का सीजन चल रहा है, वहीं बॉलीवुड में भी देओल परिवार में शहनाईयों की गूंज सुनाई देने वाले है. बता दें कि सनी देओल के बेटे करण देओल और उनकी गर्लफ्रेंड द्रिशा अचार्या की शादी इसी महीने होने जा रही है. देओल परिवार शादी के फंक्शन को लेकर अभी से तैयारियों में जुट गया है. सनी देओले जहां समधी बन जाएंगे वहीं धर्मेंद्र अपने पोते की शादी को लेकर अभी से तैयारियों में लग गए हैं.

इस तारीख को होगी शादी

बता दें कि द्रिशा आचार्या और करण देओल ने इसी साल 18 फरवरी को सगाई की थी. वहीं इनकी शादी की तारीख के बारे में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इसका कार्यक्रम 16 से 18 जून तक चलेगा. इसके लिए करण के दादा धर्मेन्द्र से लेकर पिता सनी देओल तक सभी शादी की तैयारियों में लग गए हैं. इस बात की भी खबर है कि शादी का वेन्यू भी फाइनल हो चुका है और रिसेप्शन की डेट भी तय हो चुकी है. तय तारीख के मुताबिक, 18 जून को ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा, जोकि मुंबई के ताज लैंड्स एंड बांद्रा में होगा.

3 दिनों तक शादी की रहेगी धूम

3 दिनों तक चलने वाले शादी के इस फंक्शन के लिए धर्मेंद्र के जुहू वाले बंगले पर पूरे जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं. करण के माता पिता खुद सारे इंतज़ाम देख रहे हैं. बॉलीवुड की इस शादी में बॉलीवुड सितारों का मेला लगना तय है. उम्मीद जताई जा रही है कि शाहरुख खान से लेकर सलमान खान समेत तमाम बड़े सितारों के इस शादी में शामिल होने की उम्मीद है. कहा जा रहा है कि दोनों की शादी का इन्विटेशन भी छप चुका है और फिल्म उद्योग से जुड़े तमाम लोगों को निमंत्रण भेजा जा चुका है.

इसे भी पढ़ें: Adipurush: सभी सिनेमा हॉल में ‘हनुमान जी’ के लिए आरक्षित होगी एक सीट, निर्माताओं ने किया ऐलान

करण और द्रिशा

सनी देओल के बेटे करण देओल की पहली फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ थी जो ने 2019 में रिलीज हुई थी. वहीं वह अपनी फैमिली मूवी ‘अपने 2’ में भी दिखाई देंगे. बात करें द्रिशा अचार्या की तो वह जाने-माने फिल्म डायरेक्टर बिमल रॉय की पर पोती है. उनकी मां का नाम चिमू आचार्य है, जो दुबई में रहती हैं. वहीं द्रिशा ने दुबई और कनाडा से अपनी स्टडी की है.

Rohit Rai

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

16 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

41 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

53 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 hour ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago