खेल

WTC Final: ‘द ओवल’ में सिराज की आग उगलती गेंद ने उड़ाया गर्दा, दर्द से कराहने लगे मार्नस लाबुशेन, देखें Video

Mohammed Siraj vs Marnus Labuschagne: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के पहले दिन टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी. सिराज ने अपनी तेज गति से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान किया और उस्मान ख्वाजा का शुरुआती विकेट भी झटका. उमेश यादव और मोहम्मद सिराज की गेंदों ने लंदन के ओवल में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को खूब छकाया. यहां तक की एक समय मैदान में खिलाड़ियों के बीच गर्मागर्मी भी दिखी. वहीं मार्नस लाबुशेन को शुरुआती सत्र में उंगलियों पर गंभीर चोट भी लगी थी.

‘द ओवल’ में सिराज की आग उगलती गेंद ने उड़ाया गर्दा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर अपना पहला विकेट खो दिया. मोहम्मद सिराज ने टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को आउट किया. इसके बाद डेविड वॉर्नर और लाबुशेन ने टीमन की पारी संभाली लेकिन एक पल ऐसा आया जब कंगारू टीम की सांसे थम गई. दरअसल, एक गेंद पर पर लाबुशेन को गंभीर चोट लगते-लगते बच गई. आठवां ओवर लेकर आए सिराज ने गेंद शॉर्ट ऑफ लैंग्थ फेंकी जिसे लाबुशेन ने पहले खेलने की कोशिश की लेकिन बाद में मन बदल लिया और उसे छोड़ने लगे लेकिन तभी गेंद उनके अंगूठे पर लग गई. गेंद लाबुशेन को इतनी जोर से लगी थी कि उन्होंने तुरंत बल्ला छोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: WTC Final: ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट में मरने वालों को टीम इंडिया ने दी श्रद्धांजलि, मैदान पर दिखा ऐसा नजारा

हालांकि, लाबुशेन ने दर्द के कोई लक्षण नहीं दिखाते हुए ठोस दिखना जारी रखा. 17वें ओवर में एक और झटका लगा और यह उतना ही बुरा था जितना पहले वाला, क्योंकि उमेश यादव की गेंद सतह से उछलकर नंबर 1 बल्लेबाज की उंगलियों पर जा लगी. उन्होंने एक बार फिजियो से इलाज लेकर दर्द को कम किया और बल्लेबाजी जारी रखी. ये बात जाहिर करती है आखिर वो वर्ल्ड के बेस्ट बल्लेबाजों में क्यों गिने जाते हैं. टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज इस बल्लेबाज ने तमाम चुनौतियों के बाद भी मैदान पर डटा है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

37 minutes ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

1 hour ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

1 hour ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

1 hour ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 hour ago