राखी सावंत
Rakhi Sawant: एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत पिछले दिनों अपने पति से अलग होने को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती नजर आईं. आदिल के सर्च ऑपरेशन से लेकर आदिल से सेपरेशन तक राखी सावंत अपने फैंस को हर अपडेट सोशल मीडिया के जरिए देती रहीं. अब राखी सावंत अपनी लाइफ में आगे बढ़ना चाहती हैं. वह आदिल पर ही अटकी नहीं रहना चाहतीं. जिसके बाद राखी 4 साल में दो शादियां करने और अपने पतियों से अलग होने के बाद एक बार फिर दूल्हे के लिए मन्नत कर रही हैं. राखी का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह बारिश में खड़े होकर अपने सिर पर अंडे फोड़ते हुए ऊपरवाले से दूल्हा मांग रही है.
राखी कोई न कोई ड्रामा कर चर्चा में बनी रहती हैं. कुछ ही दिन पहले उन्होंने कहा था कि वह फिलहाल अभी शादी नहीं करना चाहती हैं. उनके साथ लकी नान के शख्स का नाम जोड़ जा रहा था. पहले राखी ने खुद मीडिया को हिंट दिया और बाद में कहा कि लकी सिर्फ उनके दोस्त हैं. इसके बाद राखी का ये नया कारनामा सामने आया है.
जिम के कपड़ों में राखी बारिश में भीगते हुए कह रही हैं, ‘जल्दी दूल्हा मिल जा अच्छे वाला’. ये कहते हुए राखी ने 5 अंडे अपने सिर पर दे मारे. इस वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. कैप्शन में उन्होंने लिखा,” क्या ये करने से दूल्हा मिलेगा? लगता है ये राखी का दूल्हा पाने का नया तरीका है. आपको क्या लगता है आप ट्राई करेंगे?”
ये भी पढे़ं:दुनिया के सबसे बड़े देश रूस में हुआ भयंकर ब्लास्ट, 6 की मौत, दहशत में लोग, क्या यूक्रेन है इसकी वजह?
राखी को ऐसे करते देख कई यूजर्स मजे लेते दिखे. एक यूजर ने कहा- ये तो पुनीत सुपरस्टार की बहन है. एक यूजर ने लिखा- अब और कितने दूल्हे चाहिए, तबको तो तुम जेल में डाल देती हो. एक ने लिखा- और फिर तुम दोबारा डिवॉर्स पार्टी दो और नाच नाच कर हमें परेशान करो. एक ने लिखा-अरे कितने अंडे वेस्ट कर दिए.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…