कार्तिक आर्यन ने मुंबई में खरीदा नया अपार्टमेंट
Kartik Aaryan Buys Luxury Apartment: सिनेमा के पर्दे पर अपने अभिनय का जलवा बिखेर लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले कार्तिक आर्यन सबके चहेते हैं. इस समय कार्तिक आर्यन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. कार्तिक-कियारा की फिल्म को लोगों को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है और अभिनेता इसकी सक्सेस को खूब एंजॉय कर रहें हैं. जहां एक तरफ कार्तिक फिल्म की सफलता का स्वाद चख रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ खबर आ रही है कि अभिनेता ने मुंबई में नया घर खरीदा है. इसकी कीमत करोड़ो में बताई जा रही है तो चलिए जानते हैं कहां है कार्तिक का यह आशियाना घर.
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन ने जुहू के एक पॉश इलाके में 17 करोड़ 50 लाख रुपये का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. इस प्रॉपर्टी की बाजार में वैल्यू 7.49 करोड़ रुपये है लेकिन अभिनेता ने इसे 17.50 करोड़ रुपये प्रीमियम पर खरीदा है. जुहू स्कीम के एनएस रोड नंबर 7 पर स्थित सिद्धि विनायक बिल्डिंग में यह अपार्टमेंट दूसरी मंजिल पर है. कार्तिक का यह नया घर 1,593.61 वर्ग फुट का एरिया में है. यह इलाके में सबसे महंगी प्रॉपर्टी में से एक हैं. फ्लैट का एरिया 1916 स्क्ववायर फीट है और ये सोसायटी में सिद्धि विनायक बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर पर है. कार्तिक की मां माला तिवारी भी इसी बिल्डिंग की आठवी मंजिल पर रहती हैं और उन्होंने 30 जून को अपने बेटे की ओर से लेनदेन किया था. एक्टर ने स्टांप ड्यूटी के रूप में 1.05 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. उनके लग्जरी अपार्टमेंट कारों के लिए पार्किंग की जगह हैं.
बता दें कि जनवरी में कार्तिक आर्यन ने जुहू तारा रोड पर प्रेणता अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स में शाहिद कपूर का एक फ्लैट किराए पर लिया था. बता दें कि कार्तिक आर्यन 3 हजार 681 स्कावयर फुट एरिया वाले अपार्टमेंट के लिए धमाका एक्टर 7.5 लाख रुपय का मासिक किराया दे रहे हैं. वहीं 2019 में कार्तिक आर्यन ने वर्सोवा में यारी रोड पर साजकिरण को ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में 1.60 करोड़ रुपये में 459 स्कावयर फुट का अपार्टमेंट खरीदा था.
-भारत एक्सप्रेस
Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…
KN Nehru Supreme Court Plea: कैश फॉर जॉब मामले में आरोपी और तमिलनाडु के पूर्व…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…
Supreme Court: पश्चिम बंगाल में साल 2021 में चुनावों के बाद हुई हिंसा के बाद…