सांकेतिक फोटो (सोशल मीडिया)
UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है, कहीं छुटपुट तो कहीं तेज बारिश का सिलसिला बना हुआ है. लखनऊ से लेकर उन्नाव, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज से लेकर पश्चिमी यूपी में भी लगातार भारी बारिश जारी है. तो इसी बीच मौसम विभाग ने बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, शामली, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, संभल, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, आगरा, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, औरैया, इटावा में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसी बीच प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है.
तो वहीं लगातार हो रही बारिश के बाद जब दो-तीन घंटों के लिए बारिश थम रही है तो लोग उमस से बेहद परेशान हो जा रहे हैं. कल दोपहर को लखनऊ में हुई बारिश के बाद फिलहाल बारिश थमी हुई है लेकिन आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, लेकिन उमस ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है, हालांकि तेज हवाएं चल रही हैं. तो वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और कहीं-कहीं थमी बारिश को रविवार से एक बार फिर प्रदेश भर में लगातार तेज बारिश की सम्भावना प्रकट की है.
ये भी पढ़ें- Hyderabad Hit And Run: तेज रफ्तार BMW ने स्कूटी सवार को रौंदा, नशे में धुत महिला चालक मौके से फरार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के मुताबिक, अगले दो दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की फुल्की बारिश दर्ज की जाएगी. उन्होंने मीडिया को जारी बयान में बताया कि, लखनऊ और आसपास के इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है. तो वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात से 10 जिलों में भारी से बहुत बारिश होने की सम्भावना है, जिसको लेकर चेतावनी जारी की गई है. इसी के साथ मौसम विभाग ने ये भी सम्भावना जताई है कि, रविवार से मानसून की ट्रफ लाइन की प्रदेश के उत्तरी और तराई बेल्ट के हिस्सों में सक्रियता बढ़ेगी, जिससे प्रदेश भर में अच्छी बारिश दर्ज हो सकती है.
तो वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को प्रदेश भर में बदली रहेगी और रविवार से बारिश के आसार हैं, तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी भी जारी की गई है. लखनऊ और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना मौसम विभाग ने जताई है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है.
मौसम विभाग ने नौ जुलाई तक बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, संभल, सहारनपुर में गरज चमक के साथ भारी से अधिक बारिश होने के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रोफेसर ए आर सिद्दीकी ने मीडिया को जानकारी दी कि, आठ जुलाई से अच्छी बारिश होने के आसार हैं, जिससे किसानों व खेती को लाभ मिलेगा. यह स्थितियां 12 जुलाई तक बनी रहेंगी. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि, आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई चरणों में बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को इसकी वजह से लोगों को भीषण उमस से निजात मिल जाएगी।
-भारत एक्सप्रेस
Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…
UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…