मनोरंजन

Oscars 2024: ‘ओपेनहाइमर’ को 7 अवॉर्ड, किलियन मर्फी के सिर बेस्ट एक्टर का ताज, जॉन सीना के बिना कपड़ों के पहुंचने से लोग हैरान

Oscar Awards 2024: ‘अमेरिका के लॉस एंजलिस स्थित डॉल्बी थिएटर में 96वें अकैडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2024 का आयोजन हुआ. इस सेरेमनी में ओपनहाइमर फिल्म को बड़ी जीत हासिल हुई. फिल्म के एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर को उनका पहला ऑस्कर अवॉर्ड मिला. एक्टर किलियन मर्फी ने बेस्ट एक्टर और क्रिस्टोफर नोलन ने बेस्ट डारयेक्टर का अवॉर्ड अपनी नाम किया. वहीं दूसरे नंबर पर एमा स्टोन की फिल्म पूअर थिंग्स रही.

ऑस्कर्स 2024 के मंच पर कई बार ऐसी अजीबों-गरीब चीजें हुई हैं जो काफी चर्चा में रही है. आज अनाउंस किए ऑक्सर अवॉर्ड के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ. दरअसल, अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान उस वक्त अजीब मोड़ आ गया जब रेस्लर जॉन सीना कॉस्ट्यूम अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर न्यूड होकर पहुंचे ये इस समारोह का सबसे बड़ा हाईलाइट रहा. ऐसे में आइए जानते हैं और क्या-क्या इस सेरेमनी के दौरान हुआ.

क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर ने जीता बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया है. ऑस्कर्स 2024 में ओपनहाइमर को 13 कैटगरी में नॉमिनेशन मिला था, जिसमें से 7 फिल्म ने अवॉर्ड जीते. इशमें बेस्ट सपोर्टिंग, बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर भी शामिल है.

बेस्ट एक्ट्रेस

बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड एमा स्टोन ने जीता है. स्टेज पर एक्ट्रेस इमोशनल होती दिखाई दी. साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी ड्रेस टूट गई है और उनकी आवाज चली गई है.

किलियन मर्फी के सिर बेस्ट एक्टर का ताज

फिल्म ओपनहाइमर के लिए डायरेक्टर किलियन मर्फी को मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड. इससे पहले मर्फी ने बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 और गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस 2024 में ‘ओपेनहाइमर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था. ओपेनहाइमर का किरदार किलियन मर्फी ने निभाया है जो क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म में पहली बार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

बेस्ट ओरिजिनल स्कोर-बेस्ट सॉन्ग

बेस्ट ओरिजिनल स्कोर के लिए फिल्म ओपनहाइमर के Luddwig Goransson को अवार्ड दिया गया. वहीं वबीं बिली आइलिश को बार्बी फिल्म में अपने गाने के लिए बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड मिला.

बेस्ट साउंड

कॉमेडियन जॉन मुलेनी ने बेस्ट साउंड का ऑस्कर अवॉर्ड प्रेजेंट किया. यह अवॉर्ड फिल्म द जोन ऑफ इंटेरेस्ट ने जीता.

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड किलियन मर्फी की फिल्म ओपनहाइमर को मिला. अवॉर्ड रिसीव करने से पहले सिनेमैटोग्राफर Hoyte Van Hoytema ने डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन को गले लगाया.

बेस्ट डॉक्युमेंट्री

एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए ‘द वंडरफुल स्टोरी ऑफ हेनरी सुगर’ को ऑस्कर मिला है. बेस्ट डॉक्युमेंट्री का अवॉर्ड ’20 डेज इन मारियुपोल’ को मिला है. निशा पाहुजा की भारतीय डॉक्युमेंट्री रेस में पीछे रह गई. डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ‘द लास्ट रिपेयर शॉप’ को ऑस्कर मिला है.

बेस्ट फिल्म एडिटिंग

बेस्ट फिल्म एडिटिंग का अवॉर्ड फिल्म ओपनहाइमर के लिए जेनिफर लेन को मिला. जेनिफर का ये पहला ऑस्कर अवॉर्ड है. उन्हें ऑस्कर्स में पहली बार नॉमिनेशन मिला था.

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड फिल्म ओपनहाइमर के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर को मिला. ये रॉबर्ट का पहला ऑस्कर अवॉर्ड है. उन्हें तीन बार ऑस्कर्स में नॉमिनेशन मिल चुका है. रॉबर्ट ने अपनी एक्सेप्टेंस स्पीच काफी मजाकिया अंदाज में दी. उन्होंने अपने बुरे दिनों को याद किया. साथ ही बताया कि उन्हें काम की जरूरत थी, जब नोलन ने उन्हें ये फिल्म ऑफर की. डायर क्रिस्टोफर नोलन संग उन्हें ओपनहाइमर के स्टार्स को भी शुक्रिया कहा.

बिना कपड़ों के स्टेज पर पहुंचे जॉन सीना

जिमी किमेल ने जॉन सीना को बेस्ट कॉस्ट्यूम कैटेगिरी में अवॉर्ड प्रेजेंट करने के लिए इनवाइट किया था और हिंट भी दिया था कि वह मंच पर बिना कपड़ों के दिखाई देंगे. हालांकि, जॉन सीना बिना कपड़ों के बाहर निकलने में झिझक रहे थे. लेकिन, ऑस्कर 2024 के होस्ट किमेल के समझाने के बाद वे मंच पर पहुंचे. इसके बाद जॉन सीना ऑस्कर 2024 के मंच पर बेस्ट कॉस्ट्यूम वाले एक ओवर साइज्ड लिफाफे के साथ खुद को कवर करते हुए स्टेज पर विनर का नाम अनाउंस करने के लिए पहुंच गए.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

7 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

32 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

44 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 hour ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago