Pakistani Actress Humaira Asghar Death: पाकिस्तानी अभिनेत्री, मॉडल और फिटनेस ट्रेनर हुमैरा असगर अली का निधन (Humaira Asghar Death) हो गया. मंगलवार, 8 जुलाई 2025 को कराची के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी फेज-VI के इत्तेहाद कमर्शियल इलाके के अपार्टमेंट में उनका शव मिला. 32 साल की हुमैरा का शव सड़ने की स्थिति में मिला. इस घटना से पाकिस्तानी मनोरंजन जगत में शोक की लहर है.
पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैरा असगर अली की मौत पर अभिनेता अदनान सिद्दीकी, मावरा होकेन, और हिना अल्ताफ जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है. साथ ही उन्होंने घर में अकेले रहने वालों की देखभाल करने की अपील की है. वहीं, हुमैरा की असामयिक मौत से उनके फैंस में मायूसी और मातम का माहौल है.
ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि हुमैरा असगर की मौत लगभग दो हफ्ते पहले हो गई थी. पुलिस के अनुसार, मकान मालिक ने उन्हें किराया न चुकाने के कारण अपार्टमेंट खाली करने के लिए कोर्ट से आदेश लिया था. मंगलवार दोपहर पुलिस ने अपार्टमेंट का दरवाजा बार-बार खटखटाया गया. जब कोई जवाब नहीं मिला, तब दरवाजा तोड़ा गया. कमरे में हुमैरा का शव मिला, जो काफी हद तक सड़ चुका था.
इस मामले में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल सैयद असद रजा ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में कोई आपराधिक गतिविधि के संकेत नहीं मिला है. फिलहाल, इसे स्वाभाविक मृत्यु माना जा रहा है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिन्ना मेडिकल सेंटर भेजा गया है. पीएम रिपोर्ट आने पर मौक का सही कारण पता चलेगा.
आपको बता दें कि हुमैरा असगर ने ARY डिजिटल के रियलिटी शो तमाशा घर, जो बिग ब्रदर और बिग बॉस जैसा है उसमें भी काम किया. वहीं, साल 2015 में आई फिल्म जलेबी में भी उन्होंने शानदार काम किया. इसके अलावा, उन्होंने एहसान फरामोश और गुरु जैसे ड्रामा सीरियल्स में भी काम किया था. इंस्टा पर भी 7 लाख से ज्यादा उनके फॉलोअर्स थे. इंस्टा पर वह फैशन, फिटनेस को लेकर पोस्ट भी किया करती थीं. साल 2023 में उन्हें “बेस्ट इमर्जिंग टैलेंट एंड राइजिंग स्टार” के लिए नेशनल वूमन लीडरशिप अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था.
जानकारी के मुताबिक जिस अपार्टमेंट में हुमैरा की मौत हुई है, वह उसमें पिछले 7 साल से इस अकेले रह रहीं थीं. साल 2024 से उन्होंने अपार्टमेंट का किराया देना बंद कर दिया था. वहीं, मंगलवार को जब पड़ोसियों को उनके अपार्टमेंट से दुर्गंध आई, तब उन्होंने पुलिस को सूचित किया. पुलिस के आने के बाद उनके मौत की बात सामने आई. फिलहाल, पुलिस ने लोगों से किसी तरह की अफवाह से बचने की सलाह दी है.
वहीं, इस घटना को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि पाकिस्तान की आर्थिक हालत खस्ता है. पाकिस्तानी अभिनेत्री की मौत की एक वजह आर्थिक तंगी बताया जा रहा है, क्योंकि अभिनेत्री साल 2024 से अपार्टमेंट का किराया तक नहीं दे पा रहीं थीं.
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने को…
पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…
UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…
RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…
बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…