शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़.
Maharashtra: शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ (Sanjay Gaikwad) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मुंबई में एक कैंटीन कर्मचारी को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने इस घटना को लेकर सफाई दी.
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक व्यक्ति की पिटाई किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैंने आकाशवाणी कैंटीन से खाना मंगवाया था और उन्होंने मुझे चावल, दाल और करी दी. जैसे ही मैंने पहला निवाला खाया तो मुझे लगा कि खाने में कुछ गड़बड़ है. दूसरे निवाले से मुझे उल्टी हो गई. कैंटीन का खाना पूरी तरह से सड़ा हुआ था और दाल भी खराब हो गई थी. मैंने पहले भी कैंटीन के मालिक को समझाया है कि अच्छा खाना दिया करो, लेकिन वहां लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा है.”
विधायक ने कहा कि खाना की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि यह सीधे तौर पर सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था. उन्होंने कहा, “मैं एक किसान परिवार से आता हूं और मेरे सामने अगर कोई सब्जी रखी जाएगी तो मैं बता सकता हूं कि वह कितनी पुरानी है. मुझे रात के समय जो खाना दिया गया, वह तीन-चार दिन का रखा हुआ खाना था. मैंने तुरंत ही मैनेजर को बुलाया और वहां मौजूद सभी लोगों को खाना दिखाया, उसमें से बदबू आ रही थी. सभी लोगों ने कहा कि यह खाना खाने के लायक नहीं है. इसलिए मैंने वहां रिएक्ट किया.”
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने कर्मचारी को पीटे जाने के सवाल पर कहा कि इतना खराब खाना देना खाने वाले की सेहत से खेलने के समान है. इसलिए उन्होंने तुरंत कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि न तो मुझे उस व्यक्ति का नाम पता है और न ही धर्म. मुझे बस इतना पता था कि वह मेरी जान से खेल रहा था और इसलिए मेरी ओर से तुरंत प्रतिक्रिया आई.
यह भी पढ़ें- गुजरात के वडोदरा में बड़ा हादसा, पुल ढहने से कई वाहन नदी में गिरे, तस्वीरें देखकर कांप जाएंगे आप…
संजय गायकवाड़ ने विपक्ष पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा, “शिवसेना (यूबीटी) को बोलने का कोई अधिकार नहीं है. उनके एक सांसद ने 10 साल पहले एक कर्मचारी के मुंह में रोटी ठूंसकर मारा था. मैंने अनाज का अपमान नहीं किया है, लेकिन मुझे लगता है कि जो गलत है, उसे मैं गलत ही कहूंगा. अगर कोई मुझे ट्रोल करता है तो इसकी परवाह मैं नहीं करता हूं.”
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…