पंचायत सीजन 3 आज हो रही रिलीज
Panchayat Season 3 Released: फुलेरा गांव की कहानी अब एक बार फीर लौट आई है, एक नए सीजन के साथ सीरीज ‘पंचायत’ के पिछले दोनों पार्ट दर्शकों ने खूब पसंद किए थे. ‘पंचायत’ की कास्ट से लेकर ‘देख रहे हो विनोद…’ के डायलॉग तक सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. इस वेब सीरीज को लेकर आए दिन नए अपडेट्स आ रहते हैं. कभी कहानी को लेकर तो कभी रिलीज डेट को लेकर.
लेकिन अब फाइनली इंतजार खत्म हुआ! अमेजन प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली और सबसे ज्यादा स्ट्रीम की जाने वाली वेब सीरीज पंचायत 3 आज यानी 28 मई को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है. इस सीरीज के दोनों सीजन बेहद शानदार थे. वहीं ट्रेलर के बाद से फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. दो सीजन बाद अब तीसरा सीजन भी कॉमेडी से भरा हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं इस सीजन को आप कब और कहां देख सकते हैं.
जितेंद्र कुमार की ‘पंचायत 3’ आज यानी 28 मई 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे दी है. ये वेब सीरीज इस साल की मोस्ट अवेटेड सीरीज में से एक है. इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, नीना गुप्ता समेत कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया हैं.
ये सीरीज एंटरटेनमेंट की फुल डोज देने के लिए तैयार हैं. नए सीरीज का प्रीमियर रात 12 बजे यानी आधी रात को होगा. आप सभी एपिसोड एक साथ देख पाएंगे. तीसरे सीजन में भी पिछले सीजन की तरह आठ एपिसोड होंगे. हर एपिसोड काफी कॉमेडी होने वाला है.
पंचायत 3 अपने यूनिक किरदारों के लिए दर्शकों के बीच काफी सुर्खियां बटोर रही है. अब चाहे सचिव जी हो या प्रधान जी दोनों ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर सीरीज के डायलॉग पर खूब मीम्स भी बने हैं. ‘गजब बेइज्जती है…’ भी पंचायत की ही देन है. इस वेब सीरीज के देखने के लिए फैंस काफी बेचैन हो रहे हैं.
ऐसे में अगर आप प्राइम वीडियो पर ये सीरीज देखेंगे तो आप ये सब्सक्रिप्शन प्लान ले सकते हैं. प्राइम पर एक महीने का सब्सक्रिप्शन प्लान आप 299 रुपये में ले सकते हैं. वहीं 3 महीने के प्लान के लिए 599 रुपये पे करना होगा. जबकि एक साल के लिए 1499 रुपये में सब्सक्रिप्शन प्लान लिया जा सकता है.
पंचायत की कहानी अभिषेक त्रिपाठी नामक एक इंजीनियरिंग के ऊपर आधारित है जिसे जितेंद्र कुमार ने निभाया है, जिस नौकरी की कमी के कारण एक पंचायत के सचिव का पद लेना पड़ता है. इसके चलते वह फुलेरा नाम के गांव की राजनीति में फंस जाते हैं.
सीजन 3 में भी फुलेरा गांव की कहानी ही दिखाई गई है. तीसरे सीजन में अब देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या सचिव जी इस राजनीति से बाहर निकल पाएंगे या फिर नहीं. इस बार भी इस शो में नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक जैसे कई कलाकार नजर आएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…