आस्था

हनुमान जी इन 4 राशियों पर हमेशा रहते हैं मेहरबान, जीवन भर रहती है सुख-समृद्धि

Hanuman Ji Favourite Zodiac: ज्येष्ठ का महीना हनुमान जी की उपासना के लिए बेहद खास माना गया है. पौराणिक मान्यता है कि इस महीने में हनुमान जी की मुलाकात प्रभु श्रीराम से हुई थी. इसलिए ज्येष्ठ में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है. आज (28 मई) इस साल का पहला बड़ा मंगल है. इसके बाद 4, 11 और 18 जून को क्रमशः दूसरा तीसरा और चौथा बड़ा मंगल पड़ेगा. वैसे तो प्रत्येक हनुमान भक्त पर उनकी विशेष कृपा रहती है लेकिन ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी हैं जिससे संबंधित लोगों पर हनुमान जी हमेशा सहाय रहते हैं. हनुमान जी किन चार राशियों पर हमेशा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं? आइए इस बारे में जानते हैं.

मेष राशि

इस राशि से जुड़े लोगों पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है. हनुमान जी कृपा से ही इस राशि से जुड़े लोगों की इच्छाशक्ति मजबूत रहती है. इसके अलावा बजरंगबली की कृपा के परिणामस्वरूप ही इस राशि से संबंधित लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है. ज्येष्ठ मास के बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की उपासना करने से तमाम कष्टों से मुक्ति मिल सकती है.

सिंह राशि

यह राशि हनुमान जी प्रिय राशियों में से एक है. सिंह राशि वालों पर हनुमान जी जमकर कृपा बरसाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी की कृपा से इस राशि से जुड़े लोगों किसी भी काम में जल्द सफलता मिल जाती है. इसके अलावा हनुमान जी की कृपा से इस राशि के लोगों को धन का भी अभाव नहीं रहता है. बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी उपासना करने से भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग भी हनुमान जी की कृपा के पात्र माने गए हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी की कृपा से इस राशि से जुड़े लोगों के संकट दूर रहते हैं. साथ ही हनुमान जी कृपा से घर-परिवार में धन की स्थिति अच्छी रहती है. इतना ही नहीं, वृश्चिक राशि से संबंध रखने वालों को जॉब और बिजनेस में भी तरक्की होती रहती है. मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से कार्यों में सफलता मिलती है. साथ ही जीवन में धन का संकट नहीं रहता है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि पर भी हनुमान जी मेहरबान रहते हैं. हनुमान जी कृपा से इस राशि से जुड़ें लोगों को कार्यों में सफलता और प्रशंसा मिलती रहती है. साथ ही आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है. इसके अलावा इस राशि पर हनुमान जी कृपा बरसाते रहते हैं. जिसके परिणामस्वरूप कार्यों में रुकावटें नहीं आती हैं. नौकरी-व्यापार में तरक्की के लिए भी हनुमान जी इस राशि पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं.

यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2024: साल का पहला बड़ा मंगल आज, इन आसान उपायों से जल्द प्रसन्न होंगे हनुमान जी

यह भी पढ़ें: साल का पहला बड़ा मंगल आज, गलती से भी ना करें ये काम

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

6 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago