मनोरंजन

‘मैं घर पर ही रहूंगा…’, मिडिल क्लास व्यक्ति की तरह जिंदगी जीते हैं पंकज त्रिपाठी, एक्टर ने बताया है अपना लाइफस्टाइल

Pankaj Tripathi: बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक और नेशनल अवॉर्ड विजेता पंकज त्रिपाठी अपने किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए जाने जाते हैं. वह लग्जरी लाइफस्टाइल जीने के बजाय साधाराण जिंदगी जीना पसंद करते है. इसी बीच अपने लाइफस्टाइल को लेकर पंकज ने बात की है.

पंकज त्रिपाठी ने कही ये बात (Pankaj Tripathi)

पंकज त्रिपाठी ने बात करते हुए कहा, ‘आपने देखा होगा कि मैं अपनी निजी जिंदगी में कैसा हूं. मैं एक मिडिल क्लास व्यक्ति हूं. मेरा काम भले ही ऐसा न लगे, लेकिन मेरे जीने का तरीका वास्तव में वैसा ही है… में अपनी जिंदगी को बिल्कुल ऐसे ही एन्जॉय करता हूं.’ एक्टर ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की.

‘अभी में कम काम कर रहा हूं…’ (Pankaj Tripathi)

एक्टर ने कहा, ‘मैंने अपना काम कम कर दिया है. ताकि मैं अब जिंदगी को बेहतर तरीके से बेलेंस कर सकूं. मैं अभी घर पर हूं. जब तक मेरी पत्नी मुझसे परेशान नहीं हो जाती, मैं घर पर ही रहूंगा… अभी में कम काम कर रहा हूं. पहले में ज्यादा काम करता था और बहुत बिजी रहता था… मैं कुछ समय के लिए कम काम करूंगा.’

यह भी पढ़ें : Richa Chadha ने पति Ali Fazal संग शेयर की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें, बताया- क्यों बंद किया कमेंट सेक्शन?

पंकज त्रिपाठी का मानना है कि स्क्रीन पर ज्यादा एक्सपोजर से लोग बोर हो जाएंगे और मैं भी. इसे लेकर उन्होंने कहा, प्रमोशन के बाद मैं निकलना पसंद करता हूं. मुझे अपनी जगह पर रहना पसंद है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘जब बात मेरे प्रोजेक्ट्स की आती है तो में सबसे कम जानकारी रखने वाला व्यक्ति हूं, क्योंकि मैं काम करके वापस घर भागता हूं. निर्माता जानते हैं कि मुझे कोई जानकारी नहीं चाहिए, तो फिर क्यों बताएं?’ पंकज ने कहा, ‘मैं काम करता हूं और घर आ जाता हूँ. जब फिल्म के लिए एडिटिंग होती है या नहीं, तो वे कॉल करते हैं और कहते हैं कि उन्हें किसी शूट के लिए डेट चाहिए, तो मैं हां कह देता हूं. मुझे कोई आइडिया नहीं होता.’

 

Uma Sharma

Recent Posts

‘ऐ छोड़ो… छोड़ो!’ बिहार के गया में वायरल वीडियो पर भड़के तेजस्वी यादव, सरकार से पूछे तीखे सवाल

गया में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत…

7 minutes ago

पीएम मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन को जमीनी हकीकत में बदलने की तैयारी, सांसदों-विधायकों को दिया गया रोजगार सृजन का रोडमैप

Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन के तहत सांसदों-विधायकों के लिए रोजगार…

18 minutes ago

गुजराती पायलट की बहादुरी पर दुनिया ने किया सैल्यूट, गुजरात सरकार देगी खास गरिमा अवॉर्ड

Captain Smit Machar: गुजराती पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गुजरात सरकार उन्हें गुजरात…

19 minutes ago

विमानों की हाईजैकिंग के खौफनाक पन्ने, 9/11 से लेकर एंटेबे ऑपरेशन तक; जानें 3 बड़ी घटनाएं

Plane Hijacking History: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक झड़प और पायलट की सूझबूझ से…

33 minutes ago

मेरठ का चर्चित ‘ब्लू ड्रम मर्डर केस’: मुस्कान और साहिल दोषी करार, सजा पर फैसला सुरक्षित

मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला. मुस्कान और साहिल…

38 minutes ago