Pankaj Udhas Ghazals
Pankaj Udhas Ghazals: गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है. उन्होंने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन के बारे में नायाब उधास (पंकज उधास की बेटी) ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है. प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास के निधन की खबर से हर किसी की आंखें नम हो गई हैं. अपनी आवाज से हर दिल में अपनी जगह बनाने वाले पंकज उधास उन गायकों में से थे, जिन्होंने गजल को सिनेमाई पर्दे पर मशहूर बनाया. उनकी आवाज में ‘चिट्ठी आई है’, ‘ना कजरे की धार’, ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’, समेत ऐसे दर्जनों गीत और गजल हैं, जो आज भी फैंस गुनगुनाते हैं. तो आइए एक नजर डालते हैं गायक पंकज उधास की गजल पर…
यह भी पढ़ें : मशहूर गजल गायक पद्म श्री पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजराज के राजकोट में हुआ था. जमीनदार परिवार से ताल्लुक रखने वाले पंकज उधास तीन भाइयों में सबसे छोटे थे. उनके पिता का नाम केशूभाई उधास और माता का नाम जीतूबेन था. पंकज उधास ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में ‘आहट’ नाम के एक गजल एल्बम से की थी. वहीं साल 2006 में पंकज उधास को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित
भी किया गया था.
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…