शाहरुख खान की फिल्म 'पठान'
Pathan Controversy: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ को लेकर विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शुक्रवार को करणी सेना के सदस्यों और अन्य हिंदू संगठनों के एक समूह ने ‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका पादुकोण को भगवा रंग की मोनोकिनी में दिखाए जाने का विरोध किया. अब शाहरुख ने जब अपनी दूसरी फिल्म डंकी की शूटिंग शुरू कर दी है, तब लोग इसपर भी जमकर बवाल कर रहे हैं. जबलपुर के पास भेड़ाघाट में बड़े पैमाने पर जमा हुए प्रदर्शनकारियों को शाहरुख की ‘डंकी’ की शूटिंग का पता चला तो विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता उसका विरोध करने के लिए भेड़ाघाट पहुंच गए.
जबलपुर में शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) की शूटिंग कर रहे हैं. इस दौरान वहां पर भी लोगों का गुस्सा उनपर देखने को मिला. हाथों में काले और भगवा झंडे लिए करणी सेना के सदस्यों ने घंटों नारेबाजी की और हनुमान चालीसा का जाप करते भी दिखे. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भेड़ाघाट में भारी पुलिस बल तैनात किया गया. प्रदर्शनकारियों ने जोर देकर कहा कि ‘डंकी’ के निर्माताओं को 10 मिनट में शूटिंग बंद करनी होगी. हालांकि, धमकियों के बावजूद निर्धारित समय के बाद भी शूटिंग जारी रही.
ये भी पढ़ें- Pathan Controversy: ‘बेशर्म रंग’ पर विवाद के बीच एयरपोर्ट पर मुस्कुराती नजर आईं दीपिका, जानिए यूजर्स ने क्या कहा
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शाहरुख खान और ‘पठान’ के निर्माताओं ने फिल्म में भगवा रंग को ‘अभद्र और आपत्तिजनक’ तरीके से दिखाया है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने आगे मांग की कि पवित्र नदी नर्मदा के तट पर इस तरह की फिल्मों की शूटिंग बंद की जानी चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने आगे जोर देकर कहा कि फिल्म शूटिंग की जगह को गाय के मूत्र (गोमुत्र) से छिड़ककर शुद्ध किया जाना है. इस बीच भेड़ाघाट ही नहीं बल्कि करणी सेना ने लखनऊ में भी ‘पठान’ के खिलाफ धरना दिया.
आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशरम रंग’ इस हफ्ते की शुरुआत में रिलीज हुआ. शिल्पा राव, कार्लिसा मोंटेइरो, विशाल और शेखर की आवाज़ में गाने को एक खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है, जिसमें दीपिका पादुकोण कुछ अलग-अलग रंगों की मोनोकिनी में दिखाई दे रही हैं. हांलाकि, उनकी नारंगी मोनोकिनी ने कई हिंदू संगठनों और नेताओं से सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया क्योंकि उन्होंने दावा किया कि गाने में भगवा रंग ने हिंदू भावनाओं का अपमान किया है.
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…