मनोरंजन

Pathan Controversy: ‘इतने हल्के नहीं हैं कि बायकॉट ट्रेंड की हवा से हिल जाएं’- पठान पर विवाद के बीच किंग खान का पुराना VIDEO वायरल

Pathan Controversy:  बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टार फिल्म ‘पठान'(Pathaan) को लेकर इन दिनों विवाद गर्माया हुआ है. फिल्म के पहले गाने ‘बेशरम रंग'(Besharam Rang) में दीपिका के पहने गए भगवा रंग के कपड़ों को लेकर राजनेता से लेकर हिंदू संगठन तक विरोध कर रहे हैं.

अभिनेत्री के खिलाफ लोग शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर ‘पठान’ को बायकॉट किया जा रहा है और इसे बैन करने की मांग भी उठ चुकी है. वहीं कुछ संगठनों ने तो फिल्म के बायकॉट की मांग की है. जहां एक तरफ शाहरुख खान के पुतले फूंके जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वीर शिवाजी ग्रुप और हिंदू सेना ने फिल्म के मेकर्स और सिनेमाघर मालिकों को धमकी दे दी है.

अगर ‘पठान’ को देशभर में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा. जहां पूरे देश में फिल्म को लेकर बवाल मचा हुआ है, वहीं इस बीच शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि वह इतने हल्के नहीं हैं कि बायकॉट ट्रेंड की हवा से हिल जाएं.

शाहरुख खान का पुराना वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रह है. इस वीडियो में वह जिसमें वह कोमल नाहटा के शो में नजर आ रहे हैं. वीडियो में अभिनेता से सवाल किया जा रहा है कि कि आपको लगता है कि आप लोगों का सोशल बायकॉट से नुकसान होगा? इसका जवाब देते हुए शाहरुख खान कहते हैं कि ‘बड़बोला नहीं बोलना यार. लेकिन इतना हल्का नहीं हूं, हवा से थोड़ी ना हिलने वाला हूं. हवा से झाड़ियां हिलती हैं’.

बायकॉट से मुझे कोई नुकसान नहीं- शाहरुख

अभिनेता ने आगे कहा कि ‘वो लोग जिन्होंने बायकॉट किया, वो काफी खुश होंगे और वो भी हमारी वजह से खुश हैं. लेकिन इस देश भारत में जितना प्यार मुझे किया जाता है. मैं ये डंके की चोट पर बोल सकता हूं कि बहुत कम लोगों को किया गया है, और वो प्यार एक या दो बात से कम नहीं होता. वो फर्क लोग समझते हैं. मुझे नहीं लगता है कि बॉयकॉट से मुझे या मेरे परिवार को कोई नुकसान होगा’.

कोलकाता में भी शाहरुख ने कही थी यह बात

वहीं आपको बता दें कि हाल ही में  कोलकोता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी ‘पठान’ को लेकर चल रहे बायकॉट ट्रेंड और विरोध पर खुलकर शाहरुख खान ने अपनी राय रखी थी. उन्होंने कहा था कि ‘यह बात बताने में मुझे बिल्कुल भी आपत्ति नहीं है कि दुनिया कुछ भी कर लें. मैं और आप लोग और जितने भी पॉजिटिव लोग हैं सबके सब जिंदा हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

17 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

32 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

37 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

37 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

49 minutes ago