Categories: नवीनतम

Bihar Hooch Tragedy: 200 से ज्यादा लोग मर चुके, सच दबाया जा रहा है- चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Chirag Paswan Statement: बिहार में जहरीली शराब ने कोहराम मचा रखा है. मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं विपक्षी पार्टियां भी सरकार पर जमकर हमलावर हो गई. इसी कड़ी में LJP (राम विलास पासवान) के नेता चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. चिराग पासवान ने छपरा पहुंचते ही पीड़ितों के परिवार से मुलाकात की. वहीं उन्होंने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में 200 से ज्यादा मौते हुई हैं. मौतों के आंकड़ों को छुपाया जा रहा है, सच को दबाया जा रहा है.

बिहार में अभी तक मौतों का आंकड़ा 73 पहुंच चुका है और ये आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ सकता है. जिसके बाद से प्रदेश में लगातार सियासत जारी है. इसी कड़ी में एलजेपी (राम विलास पासवान) के नेता चिराग पासवान ने बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अभी जहरीली शराब से 200 मौते हो चुकी है.

चिराग पासवान ने क्या कहा

चिराग पासवान ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि 200 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई है. सच दबाया जा रहा है. पोस्टमार्टम किए बिना अंतिम संस्कार करवाया गया. परिवार पर दवाब डालाते हुए बोला जा रहा है कि मत बोलो कि शराब से मृत्यु हुई है नहीं तो जेल भेज देंगे. CM की खामोशी भ्रष्ट अधिकारियों को समर्थन है.

पासवान ने इस बात का भी दावा किया है कि जहरीली शराब पीने के बाद हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवारों पर इस बात का दबाव डाला जा रहा है कि वो ये न कहें कि मौत जहरीली शराब पीने से हुई है, नहीं तो जेल भेज देंगे. चिराग पासवान ने आगे ये बी कहा कि बिहार के CM नीतीश कुमार की इस मुद्दे पर खामोशी यहां के भ्रष्ट अधिकारियों को मौन समर्थन है.

ये भी पढ़ें- Meerut: मेरठ के अस्पताल के जेन्ट्स टॉयलेट में मिला नवजात का शव, चारों तरफ था केवल खून ही खून

पीड़ित परिवारों से मिले चिराग पासवान

बिहार पहुंचकर चिराग पासवान ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हे गले लगाकर शांत कराया साथ ही उनका ढाढ़स बढ़ाया. इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि हम इसे मौत नहीं बल्कि हत्या कहेंगे क्योंकि जहर देकर किसी को मारने को हत्या ही कहा जाता है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

2 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

37 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

2 hours ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

2 hours ago