Poonam Pandey Passes Away
Poonam Pandey Passes Away: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस पूनम पांडे का कम उम्र में निधन. बेहद ही कम उम्र में एक्ट्रेस ओर मॉडल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्ट्रेस का सर्वाइकल कैंसर की वजह से निधन हुआ है. 32 साल की पूनम पांडे के जाने से पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. एक्ट्रेस के निधन की जानकारी उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर आई है. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिकि पुष्टि नहीं हुई है.
आपको बता दें हाल ही में पूनम पांडे के ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट सामने आई है. जिसमे उनके निधन के बारे में जानकारी दी है. ये खबर सामने आते ही हर किसी को बड़ा झटका लगा है. वहीं जो पोस्ट सामने आई है उसमे लिखा है- “आज की सुबह हमारे लिए दुखदायी है, बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है. हर व्यक्ति जो कभी भी उनसे मिला, उसे उनका प्रेम मिला. दुख के इस समय में, हम अपनी गोपनीयता का अनुरोध करते हैं. हम उनके द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए उन्हें प्यार से याद करेंगे.”
यह भी पढ़ें : जब बजट को लेकर भड़क गए थे अन्ना, गुस्से में लाल होकर सुनील शेट्टी ने खूब सुनाई थी खरी खोटी
जैसे ही एक्ट्रेस की मौत की खबर सामने आई उनके फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनके जाने से हर कोई बेहद दुखी है. उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…