पेटीएम.
Paytm Crisis: ऑनलाइन पेमेंट सर्विस कंपनी पेटीएम (Paytm) की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है. आरबीआई (RBI) के बैन पेमेंट का असर बीते गुरुवार को भी देखने को मिला. दरअसल कंपनी की शेयर में गिरावट देखने को मिली. कंपनी का शेयर बाजार खुलने के साथ ही धराशायी हो गया. बाजार खत्म होने तक यह स्थिति बरकरार रही.
बता दें कि पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payment Bank) पर आरबीआई ने एक्शन लेते हुए सेवाएं बंद करने का निर्देश जारी किया है. केंद्रीय बैंक ने बीते बुधवार को पेटीएम पर बड़ा एक्शन लिए था. साथ ही कहा गया था कि 29 फरवरी के बाद से पेटीएम पेमेंट बैंक बैंकिग से जुड़ी किसी प्रकार की सेवा नहीं देगा. साथ किसी कोई नया ग्राहक भी नहीं जोड़ सकेगा. इतना ही नहीं, पेटीएम पेमेंट बैंक 29 फरवरी 2024 के बाद से कस्टमर अकांउंट, वॉलेट, और फास्टैग में किसी भी प्रकार का डिपॉजिट या टॉप-अप स्वीकार नहीं कर सकेगा.
हालांकि, सेविंग बैंक अकांउट, करंट अकाउंट, फास्टैग इत्यादि में पहले से जमा रकम को निकाला या इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी. बता दें कि आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ बैंकिग रेगुलेशन एक्ट-1949 के तहत एक्शन लिया है. साथ ही पेटीएम को 15 मार्च 2024 तक नोडल एकाउंट सेटल करने के लिए भी निर्देश दिया है.
बता दें कि आरबीआई की तरफ से की गई कार्रवाई के बाद पेटीएम के शेयरों में काफी गिरावट आई. जिसके बाद पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने ‘एक्स’ के जरिए यूजर्स को भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा-‘हम पेटीएम यूजर्स को कहना चाहते हैं कि आपका पसंदीदा ऐप काम कर रहा है. 29 फरवरी के बाद भी हमेशा की तरह काम करता रहेगा. मैं पेटीएम के प्रत्येक सदस्य के साथ आपके अथक समर्थन के लिए आपको सलाम करता हूं. हर चुनौती एक समाधान है और हम पूर्ण अनुपालन में अपने राष्ट्र की सेवा के लिए ईमानदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं. इंडियन पेमेंट्स इनोवेशंस में पेटीएम ग्लोबल स्तर पर प्रशंसा जीतता रहेगा- पेटीएम करो इसका सबसे बड़ा चैंपियन होगा.’
यह भी पढ़ें: CM केजरीवाल आज भी ED के सामने नहीं होंगे पेश, बोले- मुझे गिरफ़्तार कर सरकार गिराना चाहते हैं
संकट के बीच पेटीएम ने नई मंजिल की तलाश कर ली है. कंपनी ने कहा है कि पेटीएम पेमेंट बैंक आरबीआई के निर्देशों का अनुपालन कर रही है. साथ ही अनुपालन में और भी तेजी लाई जाएगी. पेटीएम में आगे कहा कि पेटीएम पेमेंट बैंक्स ही नहीं, बल्कि कई अन्य बैंकों के साथ काम करती है. इसके अलावा पेटीएम ने कहा कि भविष्य में वह दूसरे बैंकों के साथ काम करेंगी.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…