सुप्रीम कोर्ट.
Land Scam Case Hemant Soren: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका को रद्द करते हुए कहा कि आप हाईकोर्ट क्यों नहीं जाते हो. अदालत ने कहा कि पूर्व सीएम लैंड मामले की याचिका पहले हाईकोर्ट में लगाएं.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने इस मामले में गुरुवार को याचिका दायर की थी. जिस पर आज सुनवाई हुई. जस्टिस संजीव खन्ना की अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि आज हाईकोर्ट का रुख करिए. मेरे साथी जज भी इस बात से सहमत हैं. हमें बताया गया है कि यह याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की गई है और वहां यह पेंडिंग है. आपको वहां जाकर अपनी बात रखनी चाहिए.
जस्टिस खन्ना ने कहा कि हाईकोर्ट भी एक संवैधानिक कोर्ट है. हम अगर इस मामले में आपको सुनेंगे तो दूसरो को कैसे मना करेंगे. सिब्बल ने बताया कि वह सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है. आप पहले भी सुप्रीम कोर्ट आए थे तब भी हमनें आपको हाईकोर्ट जाने को कहा था.
वहीं याचिका को लेकर ईडी के वकील एस राजू ने कहा कि ऐसी ही एक याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की गई है. हालांकि सोरेन के वकील ने जिरह की कोशिश की मगर खन्ना ने कहा कि वे लोग हाईकोर्ट का रुख करें. बता दें कि कल ईडी ने झामुमो के सुप्रीमो हेमंत सोरेन को लैंड स्कैम मामले में अरेस्ट कर लिया. जानकारी के अनुसार ईडी ने कल उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं ईडी ने पूर्व सीएम की रिमांड मांगी थी. जानकारी के अनुसार आज कोर्ट रिमांड मामले में सुनवाई करेगा.
यह भी पढ़ेंः चंपई सोरेन आज दोपहर 12 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ, 10 दिन में साबित करना होगा बहुमत
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…