Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पूनम पांडे का कम उम्र में निधन, फैंस को लगा बड़ा झटका, मौत की बड़ी वजह आई सामने

Poonam Pandey Passes Away: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस पूनम पांडे का कम उम्र में निधन. सामने आई मौत की बड़ी वजह….

Poonam Pandey Passes Away

Poonam Pandey Passes Away

Poonam Pandey Passes Away: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस पूनम पांडे का कम उम्र में निधन. बेहद ही कम उम्र में एक्ट्रेस ओर मॉडल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्ट्रेस का सर्वाइकल कैंसर की वजह से निधन हुआ है. 32 साल की पूनम पांडे के जाने से पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. एक्ट्रेस के निधन की जानकारी उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर आई है. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिकि पुष्टि नहीं हुई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

पूनम पांडे के इंस्टा पर आई निधन की जानकरी (Poonam Pandey Passes Away)

आपको बता दें हाल ही में पूनम पांडे के ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट सामने आई है. जिसमे उनके निधन के बारे में जानकारी दी है. ये खबर सामने आते ही हर किसी को बड़ा झटका लगा है. वहीं जो पोस्ट सामने आई है उसमे लिखा है- “आज की सुबह हमारे लिए दुखदायी है, बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है. हर व्यक्ति जो कभी भी उनसे मिला, उसे उनका प्रेम मिला. दुख के इस समय में, हम अपनी गोपनीयता का अनुरोध करते हैं. हम उनके द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए उन्हें प्यार से याद करेंगे.”

यह भी पढ़ें : जब बजट को लेकर भड़क गए थे अन्ना, गुस्से में लाल होकर सुनील शेट्टी ने खूब सुनाई थी खरी खोटी

एक्ट्रेस की मौत की खबर से फैंस हुए परेशान दे रहे श्रद्धांजलि (Poonam Pandey Passes Away)

जैसे ही एक्ट्रेस की मौत की खबर सामने आई उनके फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनके जाने से हर कोई बेहद दुखी है. उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital