मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर कर पुरानी यादों को किया ताजा, एक्ट्रेस के पति ने किया ये कमेंट, देखें Video

Priyanka Chopra Video: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने दम पर दुनिया में अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने 2017 में हॉलीवुड का रुख किया और ‘बेवॉच से डेब्यू किया. अपने इस नए सफर में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा. इस दौरान उनकी हिम्मत बनकर उनके साथ खड़े रहे उनके पति निक जोनस. वाइफ प्रियंका का हौसला बढ़ाने के लिए हमेशा निक मौजूद रहते हैं. ये सबूत एक बार निक जोनास ने सभी को दे दिया है.

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया ये वीडियो (Priyanka Chopra Video)

जी हां प्रियंका ने जब इंस्टाग्राम पर अपने सफर के बारे में एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, तो निक ने कमेंट में उनकी तारीफ की और कहा- ‘बेबी.. मैं हमेशा से तुम्हारा सबसे बड़ा फैन रहा हूं.’ दरअसल, प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मोंटाज शेयर किया है. इसमें उन्होंने भारत में कई अवॉर्ड फंक्शन में स्टेज पर किए गए सभी डांस परफॉर्मेंस को शामिल किया. एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों और मंच तथा नृत्य के साथ अपने अप्रत्याशित प्रेम को दर्शाया.

इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘साल 2001, 2002 की बात है. जब मैंने मुंबई में फिल्मों में काम करना शुरू किया था. उस समय मुझे नहीं पता था कि मुझे स्टेज से खासकर यहां डांस परफॉर्म करने से इतना प्यार हो जाएगा.’ प्रियंका ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया, जहां वह हमेशा एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में हिस्सा लेती थीं. उन्होंने कहा, ‘जब मैं स्कूल में थी, तो मैं हमेशा स्टेज पर एक्स्ट्रा एक्टिविटीज करती थी, लेकिन जब मैं भारत के सबसे बेहतरीन सिंगर्स के गानों पर परफॉर्म करती हूं और लाइव ऑडियंस को एंटरटेन करती हूं तो कुछ अलग ही महसूस होता है. यह बहुत ही मजेदार लगता है.’

यह भी पढ़ें : तलाक के खबरों की बीच ऐश्वर्या राय ने किया सबको हैरान, विदेश से वापस लौटते ही दिखा एक्ट्रेस का अलग अंदाज, देखें Video

प्रियंका ने बताया कि स्टेज पर परफॉर्म करने से उन्हें ऐसा लगता है, जैसे वह अपने पति के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने लिखा, ‘अपने रॉकस्टार पति निक के रोजमर्रा के काम के लेवल पर मैं आज पहुंची हूं, लेकिन जब में इन वीडियोज को देखती हूं तो मुझे अपने पुराने दिनों की याद आती है, जब मैं कई दिनों तक रिहर्सल करती थी, और मुझे अ‌द्भुत कोरियोग्राफर्स और डांसर्स का साथ मिलता था, जिसने मुझे स्टेज और सेट पर ज्यादा से ज्यादा आत्मविश्वासी बनाया.’

प्रियंका के करियर को हुए 21 साल (Priyanka Chopra Video)

आपको बता दें कि प्रियंका ने बतौर एक्ट्रेस अपने करियर के 21 साल पूरे कर लिए हैं. उन्होंने कहा, ‘उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने अनजाने में मेरे सफर में इतने बड़े पैमाने पर योगदान दिया.’ अपने थ्रोबैक वीडियो को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, ‘यह एक लड़की का थ्रोबैक है जो अपनी ट्रेंटीज में थी, जिसने आज जो मैं हूं उसे स्वरूप दिया। मुझे उस पर गर्व है. आप आज जो है, वह अपने बीते हुए कल की दृढ़ता की वजह से हैं.’

Uma Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago