प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (फोटो)
Priyanka Nick Wedding Anniversary: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) और निक जोनस (Nick Jonas) 1 दिसंबर को अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं. आज ही के दिन प्रियंका और निक साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे. इस खास दिन को प्रियंका और निक काफी खूबसूरती से सेलिब्रेट कर रहे हैं. आपको बता कि कपिल शर्मा के शो में प्रियंका चोपड़ा की शादी में क्यों हुई थी लड़ाई? एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा.
उमेद भवन में लिए थे सात फेरे
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर के उम्मेद भवन में शाही अंदाज में शादी रचाई थी. दोनों ने पहले क्रिश्चियन धर्म और फिर हिंदू धर्म से शादी रचाई थी. उम्मेद भवन में इस शाही शादी का प्रोग्राम 4 दिन तक चला था. इस शादी में शामिल होने के लिए निक की पूरी फैमिली अमेरिका से इंडिया आई थी, जिनके स्वागत के लिए भव्य इंतजाम किए गए थे. इस शादी के समारोह में उनके घरवाले और करीबी दोस्त मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 16: निमृत ने घरवालों को दी रैंकिंग, Golden Boys के आने के बाद कैसा है घर का माहौल?
1 दिसंबर को हुई थी क्रिश्चियन शादी
प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन शादी की थी. इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट शिमर लेस गाउन में नजर आईं थी. अपने लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने पीप-टो हाईहील्स कैरी की थी.
2 दिसंबर को हुई थी हिंदू रीति-रिवाज से शादी
क्रिश्चियन शादी के बाद इस कपल ने 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई थी. इस मौके पर पीसी ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का रेड कलर का लहंगा पहना था. इसपर उन्होंने सिल्वर डायमंड ज्वैलरी पहनी थी. इस लहंगे पर हाथों से सिल्क और रेड क्रिस्टल धागों से एंब्रॉयडरी की गई थी. इस लहंगे के बारे में सब्यासाची ने बताया था कि इसे बनाने के लिए कोलकाता के 110 कारीगरों ने काम किया था. इतना ही नहीं इस लहंगे को बनाने में पूरे 3720 घंटे लगे थे. तो वहीं निक गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए थे.
जब शादी में हुई थी निक और प्रियंका के रिश्तेदारों में लड़ाई
कपिल शर्मा के शो में पीसी ने अपनी शादी का एक मजेदार किस्सा शेयर किया था. कपिल ने प्रियंका से पूछा था, ‘आपकी बारात अमेरिका से आई थी तो अंग्रेज कोई था जो जमीन पर लेटकर डांस कर रहा था? कपिल के सवाल पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘नहीं लेकिन हमारी शादी में लड़ाई हो गई थी. मिलनी होती है न, तो हमलोग उन्हें पंजाबी कल्चर सिखाने की कोशिश कर रहे थे.
हमने सबको बताया हुआ था कि एक- दूसरे को उठाने की कोशिश होती है, लेकिन उन लोगों की लड़ाई हो गई बीच में बड़े सीरियसली लेने लगे वो लोग एक-दूसरे के ऊपर कूदने लगे थे.
CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…
Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…
रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…