मनोरंजन

‘पहले प्यार फिर शादी का दवाब’ सनक में अगवा कर की हत्या; आखिर क्या है पंजाबी सिंगर इंदर कौर की मौत की वजह?

Punjabi Singer Inder Kaur Murdered:  पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या से फैंस बेहद मायूस हैं. बता दें कि पंजाब के लुधियाना में 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर किडनैप हुई पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या कर दी गई. आज मंगलवार को उनका शव नीलो नहर से बरामद हुआ है, शव को समराला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पंजाबी सिंगर इंदरजीत कौर के अगवा होने पर उनके भाई जोतइंदर सिंह ने 15 मई को मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा और उसके साथी करमजीत के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. हालांकि परिवार का आरोप है कि FIR दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.

शादी ना करने की वजह से की मौत- परिवार का आरोप

परिवार ने मोगा निवासी सुखविंदर सिंह पर आरोप लगाते हुए बताया कि करीब तीन साल पहले इंदर कौर की आरोपित से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता धीरे- धीरे प्यार में बदल गया और दोनों शादी करने का प्लान करने लगे. बाद में इंदर को पता चला कि आरोपित पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. जिसकी वजह से इंदर ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया और बातचीत भी खत्म कर दी. इसी बात को लेकर आरोपित उससे रंजिश रखने लगा था और लगातार शादी का दवाब बनाता था. जोतइंदर ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि सुखविंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर इंदर कौर का अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी.

 

यह भी पढ़ें: क्या समय रैना के साथ आलिया भट्ट करेंगी शो? इंडियाज गॉट लैटेंट शो की वायरल तस्वीर देख चौंके फैंस

शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए समराला के सिविल अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपित की तलाश के लिए हर एंगल खंगाल रही है.बताया जा रहा है कि इंदर कौर के माता-पिता और दो भाई कोरिया में रहते हैं, जबकि उसका एक भाई लुधियाना के जमालपुर इलाके में रह रहा है. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

10 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

14 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

22 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

40 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

43 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

50 minutes ago