मनोरंजन

एक विद्रोही और बागी महिला की सच्ची कहानी है फिल्म ‘प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी’, पहली झलक में डॉली तोमर की दिखी रियल एक्टिंग

आदमी ने नियम बनाये, आदमी ने लागू किये, औरत तो बैचारी पालन करती आ रही है, उनमे से एकाध औरत ने की अपने मन की, तो हो गई वो बुरी, वो एकाध औरत मैं हूं. हर महिला का प्रतिबिंब है ‘प्यारी’ क्योंकि वास्तव में ‘हर नारी है प्यारी’. ओमशील प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस असाधारण पिक्चर की पहली झलक आज आउट कर दी गई है. इस फर्स्ट ग्लिम्पस में डॉली तोमर का अलग सा अवतार और रूप देखकर दर्शक आश्चर्यचकित हैं.

इस पहली झलक में डॉली तोमर दौड़ती हुई दिख रही हैं, अब तो यह रहस्य 27 अक्टूबर को खुलेगा कि वह क्यों भाग रही हैं. मगर इस पहली झलक ने दर्शकों के बीच फ़िल्म को लेकर एक उत्सुकता और रोमांच पैदा कर दिया है.

सदियों से भारतीय महिलाएं समाज और दबंग पुरुषों के सख्त सुलूक की वजह से पिंजरे में कैद पक्षी की तरह ज़िंदगी गुजारती आ रही हैं.

लेकिन तेजी से हो रहे सामाजिक परिवर्तन के कारण अब महिलाओं का विद्रोह उतना मुश्किल नहीं रह गया है जितना पहले हुआ करता था. आज की औरत झूठे रीति- रिवाजों की सभी जंजीरों को तोड़कर अपने सपने, चाहत और सम्मान के साथ जीने के लिए उड़ान भरने को तैयार है. ऐसी ही एक विद्रोही और बागी महिला की कहानी है “प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी”.

यह दिल को छू लेने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म “प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी” हर महिला के छिपे हुए और अनकहे दर्द के इर्द-गिर्द घूमती है. वर्सटाइल ऎक्ट्रेस डॉली तोमर ने इसमें शीर्षक भूमिका निभाई है. फ़िल्म 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

कई टीवी धारावाहिकों और म्युज़िक वीडियो में अपनी अदाकारी के जौहर दिखा चुकी ऎक्ट्रेस डॉली तोमर ने इस महिला प्रधान फ़िल्म में प्यारी का टाईटल रोल बड़ी शिद्दत से निभाया है. यही वजह है कि यह फ़िल्म दुनिया भर के कई फ़िल्म फेस्टिवल्स में प्रदर्शित की गई है जहां इसे अवार्ड्स से नवाजा गया है.

इस चुनौतीपूर्ण किरदार को जीने वाली अदाकारा डॉली तोमर का कहना है कि महिला सशक्तिकरण के विषय पर बेस्ड इस फ़िल्म की शूटिंग का भोपाल में अनुभव बड़ा प्रभावी और यादगार रहा. फीचर फिल्म “प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी” सच्ची घटना पर आधारित लिखे एक नॉवेल पर बेस्ड है. इस फ़िल्म को मध्य प्रदेश में फ़िल्माया गया है, जिसे रजनीश दुबे ने लिखा और निर्देशित किया है.

इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर कल्पना राजपूत, अमित गुप्ता और सह निर्माता रहमान अली, राजाराम पाटीदार और खुर्रम सय्यद हैं, क्रिएटिव प्रोड्यूसर सय्यद हुसैन हैं. फ़िल्म के प्रमुख कलाकारों में डॉली तोमर, बॉबी वत्स, उदय अतरौलिया, रजनीश दुबे और सत्या अग्निहोत्री हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

4 hours ago