कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के मंच से अमिताभ बच्चन
Kolkata International Film Festival: कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Kolkata International Film Festival) में देशभर के दिग्गज सितारे शामिल हुए. इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का नाम भी शामिल है. उन्होंने फिल्म फेस्टिवल के मंच से नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर अपनी बात की.
अमिताभ बच्चन ने कहा कि जब सिनेमा की बात आती है, तो अभिव्यक्ति की आजादी की अवधारणा पर आज भी सवाल उठाए जाते हैं. कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के मंच से अमिताभ बच्चन ने कहते हैं, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि स्टेज पर बैठे साथी इस बात से सहमत होंगे कि अब भी नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल उठाए जा रहे हैं’.
ये भी पढ़ें- Photos: बेबी पिंक ड्रेस में कियारा आडवाणी ने बिखेरा जलवा, फैंस हुए फिदा
कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन के अलावा शाहरुख खान, जया बच्चन, रानी मुखर्जी और कई सितारों ने शिरकत की. शाहरुख खान ने फिल्म पठान को लेकर हो रहे विरोध पर अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग नेगेटिविटी फैला रहे हैं. सिनेमा समाज को बदलने का एक साधन है.
उन्होंने कहा इसके आगे, सोशल मीडिया आमतौर पर किसी एक निश्चित संकीर्ण मानसिकता से प्रेरित होता है, जो लोगों के स्वभाव के स्तर को कम कर देता है. मैंने कहीं पढ़ा था कि नकारात्मकता सोशल मीडिया की खपत को बढ़ाती है. इस तरह के प्रयोग एक धारणा को मजबूत करते हैं, जो आगे चलकर सोशल मीडिया को विभाजनकारी और विध्वंसकारी बनाती है’
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने ये भी कहा कि ‘दुनिया नॉर्मल हो गई है. हम सब खुश हैं. मैं सबसे ज्यादा खुश हूं और ये बात बताने में मुझे बिल्कुल भी आपत्ति नहीं है कि दुनिया कुछ भी कर ले मैं, आप लोग और जितने भी पॉजिटिव लोग हैं, सबके सब जिंदा हैं’.
वहीं इस बार कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के 28वें संस्करण में रानी मुखर्जी के लिए स्पेशल सम्मान रखा गया है. एक्ट्रेस को उनके पिछले 25 वर्षों के शानदार करियर और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान के लिए अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. समारोह में रानी मुखर्जी को सम्मानित किया जाएगा.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…