Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अभिव्यक्ति की आजादी पर अभी भी सवाल उठाए जा रहे हैं- KIFF के मंच से अमिताभ बच्चन ने दिया बड़ा बयान

Kolkata International Film Festival: अमिताभ बच्चन ने कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में सेंसरशिप और एक्सपेशंर्स को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

Kolkata International Film Festival

कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के मंच से अमिताभ बच्चन

Kolkata International Film Festival:  कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Kolkata International Film Festival) में देशभर के दिग्गज सितारे शामिल हुए. इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का नाम भी शामिल है. उन्होंने फिल्म फेस्टिवल के मंच से नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर अपनी बात की.

अभिव्यक्ति की आजादी पर उठाए जा रहे सवाल

अमिताभ बच्चन ने कहा कि जब सिनेमा की बात आती है, तो अभिव्यक्ति की आजादी की अवधारणा पर आज भी सवाल उठाए जाते हैं. कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के मंच से अमिताभ बच्चन ने कहते हैं, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि स्टेज पर बैठे साथी इस बात से सहमत होंगे कि अब भी नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल उठाए जा रहे हैं’.

ये भी पढ़ें- Photos: बेबी पिंक ड्रेस में कियारा आडवाणी ने बिखेरा जलवा, फैंस हुए फिदा

कुछ लोग नेगेटिविटी फैला रहे हैं

कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन के अलावा शाहरुख खान, जया बच्चन, रानी मुखर्जी और कई सितारों ने शिरकत की. शाहरुख खान ने फिल्म पठान को लेकर हो रहे विरोध पर अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग नेगेटिविटी फैला रहे हैं. सिनेमा समाज को बदलने का एक साधन है.

नकारात्मका से बढ़ता है मीडिया मीडियो का उपयोग

उन्होंने कहा इसके आगे, सोशल मीडिया आमतौर पर किसी एक निश्चित संकीर्ण मानसिकता से प्रेरित होता है, जो लोगों के स्वभाव के स्तर को कम कर देता है. मैंने कहीं पढ़ा था कि नकारात्मकता सोशल मीडिया की खपत को बढ़ाती है. इस तरह के प्रयोग एक धारणा को मजबूत करते हैं, जो आगे चलकर सोशल मीडिया को विभाजनकारी और विध्वंसकारी बनाती है’

पॉजिटिव लोग अभी जिंदा है

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने ये भी कहा कि ‘दुनिया नॉर्मल हो गई है. हम सब खुश हैं. मैं सबसे ज्यादा खुश हूं और ये बात बताने में मुझे बिल्कुल भी आपत्ति नहीं है कि दुनिया कुछ भी कर ले मैं, आप लोग और जितने भी पॉजिटिव लोग हैं, सबके सब जिंदा हैं’.

रानी मखर्जी को मिलेगा विशेष सम्मान

वहीं इस बार कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के 28वें संस्करण में रानी मुखर्जी के लिए स्पेशल सम्मान रखा गया है. एक्ट्रेस  को उनके पिछले 25 वर्षों के शानदार करियर और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान के लिए अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. समारोह में रानी मुखर्जी को सम्मानित किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital