मनोरंजन

Watch: “जो बोलना है मुझे बोलो, मेरे बीवी बच्चों…”, फूट-फूटकर रोए शिल्पा के पति राज कुंद्रा, दो साल बाद उतारा नकाब

UT69: शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा अब एक्टर बन गए हैं. बुधवार को राज ने अपनी फिल्म यूटी69 का ट्रेलर लॉन्च किया जहां उन्होंने जेल में कहानी का अपना पक्ष दिखाया. फिल्म में राज कुंद्रा ने मुंबई की आर्थर रोड जेल में 63 दिन बिताने के दौरान भयानक परिस्थितियों में रहने के बारे में खुलकर बात की है. राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने के मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया था. जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा. ट्रेलर लॉन्च पर, राज उन दिनों के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए. उन्होंने बताया कि कैसे शिल्पा शेट्टी ने न केवल एक पत्नी के रूप में बल्कि एक सबसे अच्छे दोस्त के रूप में भी उनका साथ दिया.

राज ने बताया नकाब का ‘राज’

बता दें कि ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में राज कुंद्रा ने अपना फेस मास्क उतारकर फेंक दिया. जेल से वापस आने के बाद राज कुंद्रा जब भी कहीं जाते थे तो फेस मास्क लगाकर ही जाते थे. UT69 ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में उन्होंने स्टेज पर मास्क को उतार फेंका. उन्होंने बताया कि वह हर समय चेहरे पर मास्क क्यों पहनते थे.

यह भी पढ़ें: “…तो मैं शरद पवार से भी सवाल पूछता”, अडानी पर घोटाले का आरोप लगा Rahul Gandhi ने क्यों कहा ऐसा?

राज कुंद्रा ने कहा, ”मैंने सिर्फ दर्द की वजह से मास्क पहना हुआ था. मीडिया ट्रायल बहुत दर्दनाक था. दरअसल, यह मेरे कानूनी मुकदमे से भी ज्यादा दर्दनाक था. मैं मीडिया को दोष नहीं देता क्योंकि वे अपना काम कर रहे थे लेकिन यह इतना दर्दनाक था कि मुझे मास्क पहनना पड़ा और छिपना पड़ा. मैं नहीं चाहता था कि मुझे देखा जाए या मेरी तस्वीरें खींची जाएं.”

ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक पर आई थी मिम्स की बाढ़

बता दें कि इस केस में शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार से पूछताछ की गई. ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर ट्रोलिंग की गई. मीम्स बनाए गए. राज कुंद्रा ने रोते हुए कहा कि यह मेरे परिवार के लिए दर्दनाक था. मुझे बोलो जो बोलना है यार, मेरे बीवी, बच्चे, परिवार पर मत जाओ यार, मैंने आप लोगों का क्या बिगाड़ा है? मेरी पत्नी, बच्चों और परिवार पर मत जाओ, उन्होंने तुम्हारे साथ क्या किया है? राज ने अपने आंसू पोंछे और कुछ ही सेकंड में खुद को संभाल लिया. दर्शकों ने भी उनका उत्साह बढ़ाया.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

22 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

24 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

24 minutes ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

42 minutes ago

ग्वालियर सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, दो-दो लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर…

43 minutes ago