दुनिया

Israel Hamas War: तेल अवीव पहुंचे बाइडेन बोले- गाजा में 500 लोगों की मौत के पीछे इजरायल का हाथ नहीं, UN में दिखाए जाएंगे सबूत

Gaza Hospital Blast: पश्चिमी एशिया में इजरायल और हमास की जंग तेजी होती जा रही है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज अमेरिका से इजरायल दौरे पर पहुंचे हैं. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने तेल अवीव के एयरपोर्ट पर बाइडेन की अगुवाई की उसके बाद जंग के हालातों से अवगत कराया. कुछ घंटे बाद बाइडेन ने एक बयान दिया, उन्होंने कहा- “गाजा के अस्पताल पर बमबारी में इजरायल का हाथ नहीं है, ये हमला दूसरे पक्ष (हमास) ने किया.”

बता दें कि बीते रोज रात के समय फिलिस्तीन के हमास के आधिपत्य वाली गाजा पट्टी में अल अहली बैपटिस्ट अस्पताल पर हमला हुआ…जिससे अस्पताल ध्वस्त हो गया, उसके अंदर 500 से ज्यादा लोग थे. जिनकी मौत हो गई. इस हमले का गुनहगार हमास और मुस्लिम देश इजरायल को ठहरा रहे हैं.

‘गाजा के हॉस्पिटल में हमने नहीं किया हमला, रॉकेट हमास का ही था’

वहीं, इजरायल का दो टूक कहना है कि ये हमला हमास ने ही किया था. हमास का एक रॉकेट मिसफायर होकर हॉस्पिटल पर गिरा और सैकड़ों लोगों की जान चली गई. इजरायली सरकार का कहना है कि उनके पास इसके सबूत हैं…इन सबूतों को संयुक्त राष्ट्र (UN) में पेश किया जाएगा. इसे लेकर इजरायली विदेश मंत्री ने बयान जारी किया है.

 

बाइडेन भी बोले- अल अहली बैपटिस्ट अस्पताल में बमबारी IDF ने नहीं की

दूसरी ओर बाइडेन के इजरायल पहुंचने के बाद अमेरिका ने फिलिस्तीनी उग्रवादी समूह हमास से जुड़े 9 सदस्यों और एक यूनिट पर प्रतिबंध लगाया है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा— “राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के तेल अवीव में इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की, जहां राष्ट्रपति को हमास के क्रूर हमलों और निर्दोष इजरायली लोगों की हत्याओं की घटनाओं के बारे में ब्रीफ किया गया. इसके बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने इजरायल को पुन: समर्थन की घोषणा की”.

यह भी पढ़िए: ‘मुसलमानों गजवा-ए-हिंद को तैयार रहो..’, नवाज शरीफ के दामाद ने दी भारत-इजरायल को परमाणु धमकी, कहा-​ सुन लो हम फिलिस्तीनियों के साथ खड़े हैं

अमेरिका, ब्रिटेन-फ्रांस ने अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने को कहा

इजराइल-हमास की जंग के 12वें दिन अमेरिका और ब्रिटेन की सरकारों ने एक एडवाइजरी जारी की. जिसमें उन्होंने अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने को कहा. अपने नागरिकों से ब्रिटेन ने कहा है कि जब तक वहां से विमान उड़ान भर रहे हैं, तब तक वहां से निकल जाएं. अमेरिका ने भी लेबानान के बेरूत में तैनात राजनयिकों के परिवारों को लेबनान से निकल जाने के लिए कहा है. अमेरिकन मीडिया में आई खबरों के अनुसार जंग का दायरा बढ़ता देख अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों से मुस्लिम देश लेबनान नहीं जाने की अपील की है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

7 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

23 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

39 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

54 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago