मनोरंजन

शादी के बंधन में बंधे Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani, आ गई Wedding Photos, अंदाज देख फैंस हुए फिदा

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गए है. दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं. दोनों ने 21 फरवरी को गोवा में धूमधाम से परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में पहले आनंद कारज रीति-रिवाज से शादी की. फिर सिंधी रीति-रिवाज से ब्याह रचाया.  रकुल ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी और जैकी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं.

बधाई देने वालों का लगा तांता

रकुल ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘ये आज और हमेशा के लिए मेरे हैं. #21-02-2024 हैशटैग अब दोनों भगना-नी.’ रकुल की पोस्ट पर कमेंट कर सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, आथिया शेट्टी, वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, सामंथा रुथ प्रभु, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई सारे सेलेब्स रकुल और जैकी को शुभकामनाएं दे रहे हैं. यहां देखिए पोस्ट.

शादी में ये था खास

रकुल और जैकी ने गोवा में इको-फ्रेंडली शादी की. उन्होंने मेहमानों को डिजिटल इन्विटेशन भेजा, ताकि कागज की बर्बादी ना हो. शादी में पटाखों का इस्तेमाल नहीं किया.  इसके अलावा मेहमानों के खाने का भी ध्यान रखा. उन्होंने मेहमानों के लिए ग्लूटन फ्री और शुगर फ्री खाना रखा.

ये सेलेब्स हुए थे शामिल

रकुल और जैकी की शादी में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, वरुण धवन-नताशा दलाल, आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप सहित कई फिल्मस्टार्स पहुंचे थे. वहीं राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने रकुल और जैकी की शादी में परफॉर्म किया था.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

29 minutes ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

30 minutes ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

55 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

2 hours ago